फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   entrance exam result of hnb garhwal university

गढ़वाल विवि के प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 02 Jul 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 02 Jul 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
entrance exam result of hnb garhwal university

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने जून माह में आयोजित पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


मेरिट के आधार पर होगी काउंसिलिंग

प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची विभागाध्यक्षों को भेजी जा रही है। पीजी कक्षाओं में प्रवेश काउंसिलिंग के बाद मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।

विवि के प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में 4475 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

जिसमें जंतु विज्ञान में 422, रसायन विज्ञान में 350, गणित में 371, भूगोल में 57, एमएसडब्ल्यू में 96, बीफार्मा में 183, बॉटनी में 393, माइक्रो बायोलॉजी में 101 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 60 विषयों में आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों की सूची विभागाध्यक्षों को भेजी जा रही है। काउंसिंलिग की तिथि विभागध्यक्ष तय करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काउंसिंलिग के बाद मेरिट के आधार पर पीजी कक्षाओं में प्रवेश दिए जाएंगे। छात्र प्रवेश परीक्षा का परिणाम गढ़वाल विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल से मिलेंगे गढ़वाल विवि में प्रवेश फार्म
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश फार्म अब तीन जुलाई से मिलेंगे। पूर्व में प्रवेश फार्म बिक्री की तिथि 7 जुलाई तय की गई थी। विवि प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की मांग पर लिया है।

मंगलवार को गढ़वाल विवि के छात्रों ने कुलपति से वार्ता कर प्रवेश फार्म की बिक्री 1 जुलाई से किए जाने की मांग की थी।

छात्रों का कहना था कि प्रवेश फार्म बिक्री व प्रवेश तिथि में कम अंतर होने से छात्रों को औपचारिकताएं पूरी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


जिस पर छात्रों ने मांग की कि विवि में प्रवेश कि लिए प्रवेश फार्मों की बिक्री एक जुलाई से शुरू की जाए।

विवि के कुलपति प्रो. एमएसएम रावत ने बताया कि छात्रों की मांग पर विवि ने प्रवेश फार्म की बिक्री तीन जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि बीटेक व एमसीए में प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग 21 जुलाई व काउंसिंलिग 22 जुलाई को होगी। कुलपति से वार्ता करने वालों में अंकित कपरवाण, दिव्याशु बहुगुणा, पुष्पेंद्र, ऋताशु आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed