फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   entrance exam for agriculture university palampur is now online.

कृषि विवि के लिए एंट्रेंस, काउंसलिंग अब होगी ऑनलाइन

Fri, 21 Aug 2015 11:35 AM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
entrance exam for agriculture university palampur is now online.

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। घर बैठे एक क्लिक पर सब कुछ होगा। इसका खुलासा कृषि विवि के वीसी डा. केके कटोच ने पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग ऑनलाइन होने से छात्रों को लाभ होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय कैंपस को वाईफाई बनाया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए अलग से कोचिंग सेंटर खोला जाएगा। इससे छात्रों को एसआरएफ, जेआरएफ और नेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मदद मिलेगी। कुलसचिव मनोज कुमार, वित्त नियंत्रक रणजीत सिंह, संयुक्त निदेशक डा. हृदय पाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

विदेशी छात्रों का बढ़ रहा है रुझान

entrance exam for agriculture university palampur is now online.

कृषि विवि में पढ़ाई को लेकर विदेशी छात्रों का भी रुझान बढ़ा है। इस शैक्षणिक सत्र में इस बार विवि में विदेशों के करीब 12 छात्र शिक्षा ग्रहण करेंगे। आगामी वर्षों विवि में दीक्षांत समारोह हर साल नियमित रूप से होगा।

विवि में छात्राओं की बढ़ रही तादाद के मद्देनजर एक अन्य हॉस्टल के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष मांग उठाई गई थी। कृषि विवि की मांग को प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। छात्राओं के लिए पांच करोड़ की लागत से एक ओर नया हॉस्टल बनेगा। जबकि, छात्रों के हॉस्टल को लेकर भी बात प्रदेश सरकार के सामने रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed