{"_id":"4a6030438213247171eca6818270f00f","slug":"enrollment-started-in-uptu","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTU: एमटेक-एमफार्मा के एनरोलमेंट शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPTU: एमटेक-एमफार्मा के एनरोलमेंट शुरू
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के संस्थानों में 2013-14 सत्र के एमटेक-एमफार्मा छात्रों के एनरोलमेंट शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
पहले दिन एमटेक के 18 कॉलेजों के 304 छात्रों के एनरोलमेंट फॉर्म जमा किए गए। इस प्रक्रिया में कॉलेजों से छात्रों का ब्योरा सॉफ्ट कॉपी के रूप में जमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
एनरोलमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे महेंद्र कुमार ने बताया कि सभी संस्थानों द्वारा छात्रों के फॉर्म जमा कराने के बाद यूनिवर्सिटी को उपलब्ध कराए जाएंगे।
शासन को जानकारी उपलब्ध कराने के बाद छात्रों के प्रवेशपत्र जारी होंगे, जिसके आधार पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम अभी तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन