{"_id":"3d17d5083bcdb0e2c3663f9442bcd1b9","slug":"enrollment-from-june-29-until-july-17-to-apply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओएल में दाखिले , 29 जून से 17 जुलाई तक आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एसओएल में दाखिले , 29 जून से 17 जुलाई तक आवेदन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिलों का इंतजार खत्म हो गया है। डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से मंजूरी के बाद एसओएल ने सत्र 2015-16 के लिए दाखिलों की घोषणा कर दी है। रेगुलर कॉलेजों की तर्ज पर एओएसल में भी ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पहले शुरू होगी।
विज्ञापन
केवल बीए प्रोग्राम में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से दाखिला लेने का विकल्प होगा, जबकि अन्य कोर्स में दाखिले केवल ऑनलाइन माध्यम से होंगे।
एसओएल ने बीए ऑनर्स अंग्रेजी और राजनीति शास्त्र, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम और बीए प्रोग्राम में दाखिले की घोषणा कर दी है। यह प्रक्रिया 29 जून से 17 अगस्त तक बगैर विलंब शुल्क के और 18 अगस्त से 15 सितंबर तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ जारी रहेगी। वहीं, 9 जुलाई आईडीबीआई बैंक की शाखाओं से बीए प्रोग्राम केलिए ऑफलाइन फॉर्म लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बीए ऑनर्स अंग्रेजी और राजनीतिशास्त्र, बीकॉम. आनर्स और बीकाम में केवल ऑनलाइन ही प्रवेश लिया जा सकता है। जिसकेलिए फॉर्म https://sol.du.ac.in लिया जा सकेगा। फीस, योग्यता और अन्य जानकारी जल्द ही एसओएल की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
एसओएल के उत्तरी अथवा दक्षिणी परिसर से कोई प्रॉस्पेक्टस और प्रवेश फॉर्म नहीं मिलेगा। छात्रों को साफ किया गया है कि छात्र या तो ऑनलाइन प्रवेश लें अथवा केवल बीए प्रोग्राम प्रथम वर्ष में ऑफलाइन के लिए आईडीबीआई बैंक की निर्धारित शाखाओं से फॉर्म ले सकते हैं।
छात्रों को उसकी फीस की रसीद और पहचान पत्र एसओएल की वेबसाइट के माध्यम से ही मिलेगा। इस संबंध में छात्र को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। मालूम हो कि रेगुलर कॉलेजों से ज्यादा छात्र एसओएल में दाखिला लेते हैं। डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से मंजूरी नहीं मिलने के कारण दाखिले शुरू करने में देरी हो रही थी।