{"_id":"ba3024dcc29850654b4b5ec609bd53d8","slug":"enrollment-at-entry-level-in-convent-school-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन की गारंटी नहीं, स्कूल वसूल रहे फीस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एडमिशन की गारंटी नहीं, स्कूल वसूल रहे फीस
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 सत्र में प्राइवेट और कान्वेंट स्कूल में एंट्री लेवल पर दाखिले को पारदर्शी और पेरेंट्स फ्रेंडली बनाने के लिए लिए शिक्षा विभाग ने कॉमन एडमिशन शेड्यूल लागू करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
लेकिन, कई प्राइवेट स्कूलों में कॉमन एडमिशन शेड्यूल की अनदेखी हो रही है। कॉमन शेड्यूल के तहत सभी स्कूलों को 10 से 20 जनवरी के बीच लकी ड्रा निकालना था।
विज्ञापन
21 से 25 जनवरी के बीच फीस जमा करने की तिथि तय की गई थी। लेकिन, कई प्राइवेट स्कूलों ने तो पहले आओ पहले पाओ सिस्टम से दाखिला देकर पहले ही फीस वसूल ली है।
विज्ञापन
उधर, प्वाइंट सिस्टम के तहत दाखिला देने वाले कुछ स्कूलों ने अभिभावकों को 10 जनवरी तक फीस जमा करने को कहा है। कई अभिभावकों को अभी 15 से 20 जनवरी के बीच होने वाले लकी ड्रा में दाखिले की उम्मीद है। लेकिन, सीट की गारंटी नहीं होने के कारण उन्हें भारी भरकम फीस जमा करानी पड़ रही है। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी चुप बैठे हैं।
अभिभावक कैसे लें फैसला...
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल में एंट्री लेवल पर प्वाइंट सिस्टम से दाखिला दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन ने प्वाइंट आधार पर मेरिट बनाकर अभिभावकों को 10 जनवरी तक फीस जमा करने के आदेश दिए हैं।
एक अभिभावक ने कहा कि उन्होंने सेक्टर-33 भवन विद्यालय और सेक्टर-14 अंकुर स्कूल में भी आवेदन किया है। इसका लकी ड्रा 18 जनवरी को होना है।
अभिभावक के अनुसार, वह भवन में दाखिले को पहली प्राथमिकता देना चाहते हैं। लेकिन, स्कूल ने 10 जनवरी तक फीस जमा करने पर ही दाखिले की शर्तें रखी है। कुछ अन्य प्राइवेट स्कूलों में भी अभिभावकों को फीस जमा कर सीट रिजर्व करने को कहा है।
शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल
-आवेदन की फार्म जमा करने की अंतिम तिथि-19 दिसंबर
-लकी ड्रा की तिथि -10 से 20 जनवरी के बीच
-फीस जमा करने की तिथि -21 से 25 जनवरी तक
-वेटिंग लिस्ट के विद्यार्थियों की फीस जमा- 29 से 31 जनवरी के बीच
'सभी प्राइवेट स्कूलों को हर हाल में शिक्षा विभाग की ओर से जारी कॉमन एडमिशन शेड्यूल को फोलो करना होगा। फीस की तिथि इसलिए एक समान रखी है, ताकि दो से अधिक स्कूल के लकी ड्रा में नाम आने पर अभिभावक एक स्कूल में दाखिले का फैसला कर सकें। अगर कोई स्कूल फीस की तिथि पर मनमर्जी करता है तो अभिभावक उसकी शिकायत डीईओ दफ्तर में कर सकें।'
कमलेश कुमार, डीपीआई स्कूल, यूटी