फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   english speaking course in bbau

बीबीएयू छात्र अब मुफ्त में सीखेंगे इंग्लिश बोलना

Tue, 20 May 2014 03:08 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 03:08 AM IST
विज्ञापन
english speaking course in bbau

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अब छात्र-छात्राओं को नए शैक्षिक सत्र से इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


हर स्टूडेंट के लिए यह कोर्स अनिवार्य होगा। एक महीने के कोर्स में बेसिक इंग्लिश बेहतर बनाई जाएगी और आसानी से इंग्लिश बोल व समझ सकें।

इसके लिए एक्सपर्ट्स उन्हें गाइडेंस देंगे। अभी ग्रामीण परिवेश से आए छात्र-छात्राओं को इंग्लिश समझने में दिक्कत होती है और बीच सत्र में ही कई स्टूडेंट पढ़ाई छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यूनिवर्सिटी रेमिडेयिल कोचिंग शुरू कर इंग्लिश मजबूत करने की योजना बनाई है।

विवि में स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व विकास के लिए भी एक सेंटर स्थापित किया जाएगा, ताकि यह उनके कॅरिअर में लाभदायक हो।

बीबीएयू की रजिस्ट्रार सुनीता चंद्रा ने बताया कि इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स पढ़ाया जाना समय की मांग है।

अगर स्टूडेंट की इंग्लिश अच्छी है तो उसे अपना कॅरिअर बनाने में अधिक दिक्कत नहीं होगी।

अभी विवि की सबसे बड़ी समस्या है कि इंग्लिश अच्छी न होने के कारण स्टूडेंट को कोर्स कॅरिकुलम समझने में थोड़ी दिक्कत होती है।

दूसरा, इससे यूनिवर्सिटी में ड्रॉप आउट रेट भी बढ़ा है। ऐेसे में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की यह योजना काफी कारगर साबित होगी।

उन्होंने बताया कि जल्द ही बीबीएयू में व्यक्तित्व विकास के लिए भी एक सेंटर बनाया जाएगा, ताकि स्टूडेंट्स की प्रतिभा को ढंग से तराशा जा सके।

उन्हें कम्युनिकेशन और बॉडी लैंग्वेज के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फर्स्ट फेज में स्टूडेंट को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की सुविधा दी जा रही है। इसके बाद यूनिवर्सिटी पर्सनेलिटी डवलपमेंट के लिए सेंटर स्थापित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed