{"_id":"4f18d8e8b87314544357c579e294810d","slug":"english-shpeaking-course-in-degree-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक के छात्रों को बोलना सिखाएंगे अंग्रेजी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्नातक के छात्रों को बोलना सिखाएंगे अंग्रेजी
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Dec 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए उत्तराखंड शासन डिग्री कॉलेजों में इंगलिश स्पीकिंग कोर्स शुरू करेगा।
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत राजकीय डिग्री कॉलेज डाकपत्थर से होगी। रूसा की बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा राधिका झा ने बताया कि प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू करने का अच्छा असर नजर आ रहा है।
बाहरी संस्थाओं से समझौता
अब डिग्री कॉलेजों में भी छात्रों को इंगलिश स्पीकिंग की कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए सांध्यकालीन सत्र में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए बाहरी संस्थाओं से समझौता किया जाएगा।
विज्ञापन
कक्षाओं के संचालन के लिए इन संस्थाओं को जगह महाविद्यालय उपलब्ध कराएंगे। इसके एवज में कॉलेज के छात्रों के लिए फीस बेहद कम या मुफ्त होगी। जबकि, बाहरी छात्रों को तय फीस अदा करनी होगी।
विज्ञापन
यूरोप की तर्ज पर टाउन हॉल
यूरोप में युवाओं को सही दिशा देने के लिए होने वाले विशेष आयोजन ‘टाउन हॉल’ की तर्ज पर फरवरी माह से सभी कॉलेजों में एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कॅरियर काउंसलर की सहायता से युवाओं की काबिलियत को नई दिशा दी जाएगी।