{"_id":"2f7a6de174677fdd82416652d61f269d","slug":"english-is-must-for-bsc-nursing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अंग्रेजी जाने नहीं कर पाएंगे बीएससी नर्सिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बिना अंग्रेजी जाने नहीं कर पाएंगे बीएससी नर्सिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएससी नर्सिंग में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब अंग्रेजी भी अनिवार्य कर दी गई है। भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से सभी विवि को भेजे गए पत्र में साफ कर दिया गया है कि तीन विषयों की अनिवार्यता के साथ अब अंग्रेजी भी जरूरी होगी।
विज्ञापन
नर्सिंग काउंसिल ने भेजा पत्र
परिषद के सचिव की ओर से हाल ही में सभी विश्वविद्यालयों, स्टेट नर्सिंग काउंसिल और सभी नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि नर्सिंग में दाखिले के लिए अब छात्र के पास 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ ही अंग्रेजी में भी अलग से 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन
एससी व एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह योग्यता 40 प्रतिशत रखी गई है। पहली बार नर्सिंग में दाखिले के लिए अंग्रेजी की अनिवार्यता का नियम लागू किया गया है।
विज्ञापन