{"_id":"1213e814-f117-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"engineering-colleges-offer-lateral-entry-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां से लें लेटरल एंट्री कोर्स के फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यहां से लें लेटरल एंट्री कोर्स के फॉर्म
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में एमसीए सेकेंड ईयर में सीधे एडमिशन के द्वार खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
एआईसीटीई से अनुमति मिलने के बाद इसके ऑनलाइन फॉर्म शुक्रवार से मिलना शुरू हो गए। ऑनलाइन फॉर्म 27 जुलाई तक वेबसाइट www.uptu.ac.in पर उपलब्ध रहेंगे।
जीबीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि, ऑनलाइन फॉर्म मिलना शुरू हो गए हैं। सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है।
दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरकर उसका प्रिंट निकाल लें और उसके साथ फाइनेंस ऑफिसर, जीबीटीयू के नाम पर बना डिमांड ड्राफ्ट लगाकर भेज दें। फॉर्म कुलसचिव, गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय, आईईटी परिसर, सीतापुर रोड के पते पर डाक से भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
एमसीए द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) कोर्स में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को लखनऊ और गाजियाबाद जिले में होगी। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 29 जुलाई को वेबसाइट www.uptu.ac.in से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
जीबीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि जीबीटीयू व एमटीयू से संबद्ध मैनेजमेंट संस्थानों में यह पहला मौका होगा जब एमसीए कोर्स में सीधे द्वितीय वर्ष में दाखिले के लिए द्वार खोले जाएंगे।
इस कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न चार अंकों का होगा। कुल 400 अंकों की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
ये हैं दाखिले के लिए पात्रताएं
• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय बीसीए या बीएससी (आईटी व कंप्यूटर साइंस) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी।
• एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
• अभ्यर्थी ने इंटरमीडिएट या स्नातक गणित विषय के साथ पास किया हो।
• अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो और उसने उत्तर प्रदेश के ही शैक्षिक संस्थानों से बीसीए व बीएससी डिग्री ली हो।
• यूपी के अभ्यर्थियों से खाली बचीं सीटों पर ही अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
• 1000 रुपये सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए
• 500 रुपये एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए