{"_id":"4841fd7093f5b2dfe52b9814004092a5","slug":"end-year-is-lucky-for-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के लिए 'लकी' रहा साल 2013","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एम्स के लिए 'लकी' रहा साल 2013
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 25 Dec 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2013 में ऋषिकेश एम्स शाखा ने कई उपलब्धियां हासिल की। एम्स विस्तारीकरण के तहत यहां ओपीडी, नर्सिंग कॉलेज इस साल शुरू किए गए।
पढ़ें, प्यार किया है, शादी तो करनी ही पड़ेगी
एम्स प्रशासन की मानें तो चालू वर्ष में ही यहां हास्पिटल की सुविधा भी शुरू की जा रही है। हालांकि इसके लिए अभी भी पर्याप्त संसाधनों की कमी बनी हुई है।
2012 से रहा बेहतर
वर्ष 2012 के मुकाबले इस साल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के खाते में अधिक उपलब्धियां दर्ज हुई हैं। एम्स में गतवर्ष 20 अगस्त को मेडिकल कॉलेज शुरू किया गया था, जिसके तहत एमबीबीएस पहले बैच में 50 स्टूडेंट पंजीकृत हुए थे।
पढ़ें, चमोली ने झेला केदारनाथ से बड़ी आपदा का दर्द
विज्ञापन
इस साल सितंबर प्रथम सप्ताह में एमबीबीएस के दूसरे बैच में 100 छात्रों का एडमिशन किया गया। वर्ष 2013 में अब तक एम्स के खाते में दो उपलब्धियां हैं।
क्षेत्र के लोगों को लाभ
यहां 27 मई को ट्रामा सेंटर बिल्डिंग में वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) शुरू की गई। जिससे स्थानीय और समीपवर्ती क्षेत्र के लोगों को सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के परामर्श का लाभ मिल रहा है। यहां अब तक करीब छह महीने में (24 दिसंबर तक) 36 हजार आठ सौ 74 रोगियों का पंजीकरण, उपचार किया जा चुका है।
इसी प्रकार 17 सितंबर को शुरू हुए नर्सिंग कॉलेज में 60 स्टूडेंट नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। जो साढ़े तीन साल में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करेंगे। इसके बाद एम्स प्रशासन का लक्ष्य लोगों को अस्पताल की सुविधा देना है।
पढ़ें, ‘पापा मार डालेंगे, मुझे घर मत भेजना’
इसके लिए नर्सिंग कालेज से पहले प्रयास शुरू कर दिए गए थे, मगर बिल्डिंग और तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण इसमें विलंब हुआ।
अस्पताल शुरू करने की तैयारी
एम्स प्रशासन अस्पताल को इसी साल शुरू करने की तैयारी में जुटा है। निदेशक डा. राजकुमार ने बताया कि संसाधनों की कमी के बावजूद इसी साल अस्पताल शुरू कराया जाएगा।