एसएससी में इंटरव्यू खत्म, आयु सीमा भी 27 से बढ़कर 30
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में इंटरव्यू खत्म कर दिए हैं। अब केवल टियर-1 और टियर-2 एग्जाम से भर्ती की जाएगी। हाल ही में जारी हुए एसएससी नोटिफिकेशन में यह नई जानकारियां दी गई हैं। एसएससी की टियर-1 परीक्षा मई में और टियर-2 परीक्षा अगस्त में आयोजित कराई जाएगी।
एसएससी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 10 मार्च की शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराकर शुल्क जमा करने के बाद 14 मार्च 2016 की शाम पांच बजे तक अंतिम पंजीकरण करा सकते हैं। एसएससी की टियर-1 परीक्षा आठ व 22 मई 2016 को आयोजित कराई जाएगी। जबकि टियर-2 की परीक्षा 13 और 14 अगस्त 2016 का आयोजित कराई जाएगी।
इस बार एसएससी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें सबसे अहम बदलाव यह है कि इस बार एसएससी सीजीएल में टियर-1 व टियर-2 परीक्षा के बाद सीधे भर्ती की जाएगी। अभी तक इंटरव्यू में 100 अंकों की परीक्षा होती थी, जिसके बजाय अब केवल 200 अंकों का टियर-1 और 400 अंकों का टियर-2 एग्जाम होगा।
आवेदन की आयु सीमा बढ़ाकर 27 से 30
साथ ही कुछ पदों पर अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष से बढ़ाकर 30 वर्ष कर दी गई है। इस बार नोटिफिकेशन में सीनियर टीए और सीनियर ऑडिटर की वैकेंसी नहीं है। जबकि पहली बार 4600 के बजाय 4800 ग्रेड पे की वैकेंसी सीएजी में दी गई है।
सोच समझकर भरें प्राथमिकता
एसएससी परीक्षा विशेषज्ञ एवं टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि आवेदन करते समय कुछ प्राथमिकताएं देखनी चाहिए। सबसे पहले विजिलेंस और इसके बाद केंद्रीय सचिवालय आता है। इसके बाद इंस्पेक्टर में तीन श्रेणियां होती हैं। पहली इंकम टैक्स, दूसरी एक्साइज और तीसरी कस्टम में भरें। प्राथमिकता के आधार पर आवेदन भरेंगे तो कामयाबी की राह आसान होगी।
यह है वेबसाइट :www.sscregistration.nic.in
इन विभागों में नौकरी का मौका
केंद्रीय सचिवालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग, इंटेलीजेंस ब्यूरो, रेलवे मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सीबीडीटी, सीबीईसी, रेवेन्यू डिपार्टमेंट, सीबीआई, सीएजी, सांख्यिकी विभाग, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी, ऑडिट विभाग आदि।
उत्तराखंड में यहां होंगे परीक्षा केंद्र
अल्मोड़ा, देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और हरिद्वार।