फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eligible for improvement of performance in cbse

CBSE: 10वीं में ईआईओपी आए तो न घबराएं

Fri, 29 May 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 May 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
eligible for improvement of performance in cbse

सीबीएसई 10वीं के परिणाम में इस बार जिन छात्रों की मार्कशीट में एलिजिबल फॉर इंप्रूवमेंट ऑफ परफॉर्मेंस (ईआईओपी) लिखा आया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड से उन्हें परफॉर्मेंस में सुधार का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वेबसाइट पर जल्द इसकी सूचना जारी होगी। इसके तहत जिन छात्रों को अपने इवैल्युएशन पर शक है, वे ऑनलाइन स्क्रूटनी करवा सकते हैं। यानी मार्क्स की वेरिफिकेशन की अप्लीकेशन रिजल्ट जारी होने के सात दिन के भीतर होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कम परफॉर्मेंस वाले छात्रों को बोर्ड एक चांस और देगा। जिन छात्रों के ग्रेड प्वाइंट काफी कम रह गया है, उनके रिजल्ट में एलिजिबल फॉर इंप्रूवमेंट ऑफ परफॉर्मेंस(ईआईओपी) लिखा आया है। देहरादून रीजन से 3668 छात्रों को ईआईओपी मिला है। इन्हें बोर्ड परफॉर्मेंस सुधार का मौका देगा, जो उन्हें स्कूल के जरिए दिया जाएगा। इसका लाभ बोर्ड आधारित और स्कूल आधारित परीक्षा देने वाले छात्र ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिलेगी स्क्रूटनी की सूचना : www.cbse.nic.in

ऐसे किया जाता है मूल्यांकन
सीबीएसई की ग्रेडिंग सिस्टम के मुताबिक 9.1 से 100 प्वाइंट पाने वाले को ए-1 के साथ 10 ग्रेड मिलता है। इस हिसाब से अगर पांचों विषयों में किसी को ए-1 के साथ 10-10 ग्रेड प्वाइंट मिले हैं, उसका मूल्यांकन ग्रेड 10 हुआ। उसे ही सीबीएसई ने मेरिट सर्टिफिकेशन दिया है।


इस तरह 10 ग्रेड पाने वाले ही मेरिट में शामिल संख्या हैं। ग्रेड प्वाइंट 10 से लेकर 9.1 तक लाने वालों को ए-1, 9.0 से 8.1 वालों को ए-2, 8.0 से 7.1 वालों को बी-1, 7.0 से 6.1 वालों को बी-2, ग्रेड प्वाइंट 6.0 से लेकर 5.1 ग्रेड प्वाइंट तक के छात्रों को सी-1, 5.0 से 4.1 वालों को सी-2 और 4 ग्रेड प्वाइंट वालों का डी प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed