फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   electric shock to PU girl student in freshers party

पीयू की फ्रेशर पार्टी में छात्रा को लगा करेंट

Wed, 24 Sep 2014 12:02 AM IST
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Sep 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
electric shock to PU girl student in freshers party

पंजाब यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट में आयोजित फ्रेशर पार्टी में उस समय हंगामा मच गया जब एक छात्रा को डांस करते समय करेंट लग गया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे सेक्टर 16 स्थित जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट में मंगलवार देर शाम फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


फ्रेशर पार्टी में छात्र और छात्राएं डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक छात्रा को डांस करते समय करेंट लग गया। पीयू के हॉस्टल नंबर 6 में रहने वाली छात्रा नंगे पांव डांस कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस करते समय उसके पैर डीजे के द्वारा बिछाए गए तार पर पड़ा जिससे उसे करेंट लगा। फ्रेशर पार्टी में मौजूद प्रोफेसर और छात्रा के साथी आननफानन में गंभीर हालत में लेकर उसे सेक्टर 16 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में छात्रा को भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर देर रात तक हॉस्पीटल में छात्रा के साथी और प्रोफेसर जुटने लगे।

छात्रा के साथियों ने आरोप लगाया कि डीजे की लापरवाही की वजह से छात्रा को करेंट लगा। देर रात तक छात्रा के डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और साथी अस्पताल में मौजूद रहे। देर रात तक छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed