'मर्दानियों' का चुनाव प्रचार करने का अनोखा स्टाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र काउंसिल चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। चुनाव 5 सितंबर को होने हैं। संगठन अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। ऐसा ही एक अनोखा तरीका अपनाया है चुनावी रण में उतरी मर्दानियों ने।
उनका चुनाव प्रचार का तरीका है। हाथों से बनाए पोस्टर, स्लोगन और व्हाट्स एप पर ग्रुप मैसेजिंग। ऐसे ही कुछ अन्य माध्यमों से सिटी के कॉलेजों में पीयू छात्र काउंसिल चुनाव के उम्मीदवारों ने प्रचार कर रहे हैं।
एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 में छपी हुई सामग्री के प्रयोग पर पाबंदी होने के कारण जनरल सेक्रेटरी और ज्वॉइंट सेक्रेटरी पद की उम्मीदवार पोस्टर और स्लोगन से प्रचार कर रही हैं।
हाथों से बनाए पोस्टर: निकिता
एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 में जनरल सेक्रेटरी पद की उम्मीदवार निकिता सिंह ने बताया कि वह पोस्टर और रोचक स्लोगन का प्रयोग प्रचार के लिए कर रही हैं।
उन्होंने कॉलेज की अधिक से अधिक छात्राओं से संपर्क करने के लिए व्हाट्सएप पर भी एक ग्रुप बनाया है। इससे हर रोज कॉलेज की कई छात्राएं जुड़ती हैं।
बीए सेकेंड ईयर की छात्रा निकिता के एजेंडे में कॉलेज के मुख्य हॉस्टल को वाई-फाई करवाना, स्टूडेंट की समस्या के लिए स्पेशल सेल का गठन, स्टूडेंट हेल्थ के लिए कॉमन नंबर देना, हॉस्टल की गर्ल्स के लिए डे-आउट का समय बढ़ाना और कॉलेज के लॉन टेनिस का सुधार करवाना है।
व्हाट्स एप पर कर रहीं हूं प्रचार: शिवाली
एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 में ज्वॉइंट सेक्रेटरी पद की उम्मीदवार शिवाली वशिष्ठ अपना प्रचार व्हाट्स एप से कर रही हैं। उन्होंने पोस्टर भी बनावाए हैं।
शिवाली के मुख्य एजेंडे में स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल सेल बनाना, एटीएम लगवाना, वाई-फाई कैंपस, सोलर प्लांट लगवाना, कॉमन रूम में एसी और सभी छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट क्लासेस शुरू करवाना शामिल है।
सुबह आठ बजे कर रही हूं प्रचार: रमनदीप
श्री गुरुगोबिंद सिंह खालसा कॉलेज सेक्टर-26 में इनसो से अध्यक्ष पद के लिए रमनदीप कौर उम्मीदवार हैं। वह कैं पेनिंग सुबह आठ बजे से ही शुरू कर देती हैं। हर क्लास और कॉलेज के हर छात्र से संपर्क कर रही हूं।
उनके मुख्य एजेंडे में कॉलेज में बीए के लेक्चरर का लेक्चर में आना तय करना, एटीएम, वाई-फाई कैंपस, हॉस्टल के छात्रों के लिए टैप और कॉलेज के लिए स्पेशल बस की व्यवस्था करवाना शामिल है। एमएससी की छात्रा रमनदीप कौर ने कहा कि छात्रों की कार पार्क की समस्या को भी हल कराया जाएगा।