फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election in PU for Non-Teaching Executive

नॉन टीचिंग नई कार्यकारिणी के लिए पीयू में चुनाव आज

Tue, 25 Feb 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Feb 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
election in PU for Non-Teaching Executive

पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग एसोसिएशन(पूसा) की नई कार्यकारिणी (2014-15) के लिए मंगलवार को मतदान होगा।

विज्ञापन


पूसा चुनाव में दीपक कौशिक और धर्मपाल शर्मा ग्रुप में होगा। दीपक कौशिक पिछले दो साल से प्रधान पद का चुनाव जीते हैं, जबकि धर्मपाल शर्मा ग्रुप ने रविंद्र मोहन शर्मा को प्रधान पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के दोनों गुटों ने वोट के लिए पूरा जोर लगा दिया। दिनभर पीयू कैंपस में दीपक कौशिक और धर्मपाल शर्मा ग्रुप के समर्थक अपने पक्ष में वोट डालने के लिए कर्मचारियों से आग्रह करते देखे गए।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार पूसा चुनाव में कार्यकारिणी के 21 सदस्य विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में हैं। दीपक कौशिक ग्रुप से डिप्टी रजिस्ट्रार देवेंद्र मरवाह को निर्विरोध कार्यकारणी का सदस्य चुन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव के लिए पीयू के 1140 कर्मचारी वोट डालेंगे। पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक में दो जगह सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोट डाल सकेगे।

चुनाव का रिजल्ट 26 फरवरी शाम 6 बजे घोषित कर दिया जाएगा।
 
ये उम्मीदवार होंगे चुनावी मैदान में ...
-(दीपक कौशिक ग्रुप )

प्रेसिडेंट-----------------दीपक कौशिक
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट--इंद्रमोहन
वाइस प्रेसिडेंट----------मनजीत सिंह
जनरल सेक्रेटरी---------बलजिंद्र सिंह
सेक्रेटरी-----------------गोविंद
फाइनेंस सेक्रेटरी---------राजकुमार(राजू)
पब्लिसिटी सेक्रेटरी-------हनी ठाकुर

-(धर्मपाल शर्मा ग्रुप)
प्रेसिडेंट------------------रविंद्र मोहन त्रिखा
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट---राजीव कुमार
वाइस प्रेसिडेंट-----------डा. सुशील कुमार
जनरल सेक्रेटरी---ओपी शर्मा
सेक्रेटरी-----------मनदजीप सिंह
फाइनेंस सेक्रेटरी-------राजेश मित्तल
पब्लिसिटी सेक्रेटरी---आकाश खोसला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed