{"_id":"8999537f52b22b996d7d0f78ddda8cb2","slug":"eight-new-courses-to-be-start-in-lu","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होंगे आठ नए कोर्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होंगे आठ नए कोर्स
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Jun 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय का इंग्लिश डिपार्टमेंट इस साल अपने यहां 8 नए एड ऑन कोर्स शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
यह सभी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स ऐसे हैं जिनको 12वीं के बाद करके न सिर्फ अपनी प्रतिभा को निखारा जा सकता है।
बल्कि भविष्य में उच्च शिक्षा व रोजगार दिलाने में भी यह काफी फायदेमंद साबित होंगे।
विभाग की अध्यक्ष प्रो. निशि पांडेय ने बताया कि यह कोर्स भले ही सेल्फ फाइनेन्स हैं लेकिन फिर भी इनकी फीस काफी कम रखी गई है।
इन कोर्स में सबसे पहले यूनिवर्सिटी और कॉलेज के स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाएगा। सीटें बचने पर 12वीं पास अन्य लोगों को प्रवेश मिलेगा।
सर्टिफिकेट कोर्स इन प्रोफिशिएंसी इन प्रोफेशनल कम्यूनिकेशन
हर क्षेत्र की अपनी एक अलग भाषा, खास शब्दावली होती है। एक ही शब्द के अलग-अलग क्षेत्रों में मायने बदल जाते हैं।
मेडिकल, वकालत, पत्रकारिता, पुलिस, होटल, टुरिज्म, आदि सभी क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स का बात करने का अलग तरीका होता है।
इस कोर्स में स्टूडेंट्स को विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले प्रोफेशनल कम्यूनिकेशन का ज्ञान दिया जाएगा। उनको संबंधित क्षेत्र में चलने वाले शब्द और उनका प्रयोग सिखाया जाएगा।
सर्टिफिकेट कोर्स इन इंग्लिश जर्नलिज्म
इंग्लिश और हिंदी दोनों ही मीडिया की ऑडियंस अलग होती है। संभव है कि जो न्यूज हिंदी समाचारपत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो वह अंग्रेजी समाचार पत्र में बहुत कम जगह पाए।
विज्ञापन
इंग्लिश इंटरनेशनल लैंग्वेज होने की वजह से भी यह अंतर है। इस कोर्स में स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए कैसे लिखें यह सिखाया जाएगा।
विभिन्न बीट जैसे स्पोर्ट्स, पॉलिटिकल, क्राइम, आदि के लिए लिखते समय किन शब्दों का प्रयोग करना है इस पर भी फोकस होगा।
सर्टिफिकेट कोर्स इन थियेटर एंड फिल्म स्टडीज
इस कोर्स में थियेटर व सिनेमा का एप्रिसिएशन सिखाने केसाथ ही इसमें प्रयोग होने वाली भाषा की जानकारी दी जाएगी।
थियेटर और फिल्म के लिए कैसे प्रोडक्शन किया जाता है बताने के लिए स्टूडेंट्स से प्ले करवाने के साथ ही शॉट फिल्म भी बनवाई जाएगी।
फील्ड के एक्सपर्ट्स से वर्कशॉप कराई जाएंगी। इसके साथ ही थ्योरेटिकल नॉलेज में इन दोनों के एलिमेंट्स के बारे में बताया जाएगा।
सर्टिफिकेट कोर्स इन क्रिएटिव राइटिंग
बहुत से कम उम्र केबच्चों व युवाओं को कविता लिखने का शौक होता है। लेकिन बारीकियों को न जानने की वजह से वह इसको सही से नहीं लिख पाते।
इस कोर्स में उनको बताया जाएगा कि कैसे वह लयबद्घ तरीकेसे कविता लिख सकते हैं। इसके अलावा कोर्स में ड्रामा, नॉवेल, शॉट स्टोरी, पर्सनल डायरी आदि लिखना भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
यह कोर्स स्टूडेंट्स केराइटिंग स्किल्स को निखारने के लिए काफी फायदेमंद है।
सर्टिफिकेट कोर्स इन अमेरिकन स्टडीज
कोर्स में स्टूडेंट्स को अमेरिका के इतिहास, संस्कृति, पॉलिसी, पॅालिटिक्स, समाज, साहित्य आदि के बारे में पढ़ाया जाएगा।
जो स्टूडेंट्स भविष्य में अमेरिका जाकर अपनी पढ़ाई, शोध या नौकरी करना चाहते हैं उनकेलिए यह अच्छा कोर्स है।
साथ ही जो बिजनेसमैन अमेरिका तक अपना काम कर रहे हैं वह भी इसे ज्वॉइन कर सकता है।
इस कोर्स में अमेरिका केबारे में इतना ज्ञान दिया जाएगा कि वहां जाकर एडजस्ट करना या वहां से व्यापार करना आसान हो जाए।
सर्टिफिकेट कोर्स इन इंग्लिश लैंग्वेज
किसी भी भाषा के लिए लिसिन, स्पीक, रीड और राइट ये 4 एलिमेंट बहुत जरूरी हैं।
बिना इन चारों पर कमांड किए किसी भी भाषा पर मजबूत पकड़ नहीं बन सकती। इंग्लिश के महत्व को देखते हुए बहुत से लोग आज इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज ज्वॉइन करते हैं।
इस सर्टिफिकेट कोर्स में स्टूडेंट्स को इंग्लिश समझना, बोलना, पढ़ना और लिखना सिखाया जाएगा। जो स्टूडेंट्स इंग्लिश भाषा में निपुण होना चाहते हैं उनकेलिए यह बेहतर कोर्स है।
सर्टिफिकेट कोर्स इन सॉफ्ट स्किल एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट
किसी से बात करते समय व्यक्ति केहाव-भाव, बोलने का तरीका, बॉडी लैंग्वेज सभी चीजें मायने रखती हैं। यह सब मिलकर ही संवाद को प्रभावशाली बनाती हैं।
इस कोर्स में स्टूडेंट्स को सिखाया जाएगा कि किस जगह बात करते समय कैसी बॉडी लैंग्वेज होनी चाहिए, किस तरह केशब्द जरूरी हैं, मेनर्स, एटिकेट्स आदि सभी के बारे में बताया जाएगा।
अक्सर ही ऐसा होता है कि सबकुछ आने के बाद भी लोग इंटरव्यू से बाहर हो जाते हैं। इसमें इनसे जुड़ी बारीकियां भी बताई जाएंगी। आठवां कोर्स डिप्लोमा इन अमेरिकन स्टडीज है।
जो स्टूडेंट अमेरिकन स्टडीज में एक साल का सर्टिफिकेट करने के बाद इसमें और पढ़ना चाहते हैं वह एक और साल कंटीन्यू करके डिप्लोमा प्राप्त करेंगे।
प्रो. निशि पांडेय ने बताया कि यह कोर्स शोध छात्रों के लिए अधिक फायदेमंद होगा।
प्रवेश
सभी कोर्सेज में प्रवेश विश्वविद्यालय के अन्य विषयों के प्रवेश के बाद मेरिट के आधार पर होंगे। सभी कोर्स में 50-50 सीटें हैं। हालांकि आवेदन बढ़ने पर दो-दो बैच भी चलाए जा सकते हैं।