फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight new courses in lucknow university

LU: इंग्लिश डिपार्टमेंट में शुरू होंगे आठ नए कोर्स

Sun, 22 Sep 2013 12:14 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
eight new courses in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट में आठ नए एडऑन कोर्स शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में फैकल्टी बोर्ड की बैठक में इन सभी कोर्सेज को शुरू करने पर हरी झंडी दी गई।

इंग्लिश डिपार्टमेंट की हेड प्रो. निशी पांडेय ने बताया कि यह सभी सार्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स हैं और इनमें कोई भी इंटर पास स्टूडेंट दाखिला ले सकेगा।

इसमें एलयू में स्नातक से लेकर पीएचडी तक के स्टूडेंट और कोई भी बाहरी स्टूडेंट भी जो इंटर पास हो इसमें दाखिला ले सकता है। यह सारे कोर्स एक वर्षीय हैं और इन्हें सेल्फ फाइनेंस कोर्स की तरह चलाया जाएगा।

प्रो. निशी पांडेय ने बताया कि ऐसे कोर्स यूनिवर्सिटी में पहली बार शुरू हो रहे हैं जिसमें छात्र स्नातक, परास्नातक व पीएचडी करते-करते अलग से इनकी पढ़ाई कर अपना कॅरियर बेहतर बना सकता है।
विज्ञापन


अमेरिकन स्ट्डीज के सार्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स इंटरडिप्रिलनरी होंगे। फैकल्टी बोर्ड में इन सभी आठ कोर्सेज को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद अब इसे एकेडमिक काउंसिल में पास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इन कोर्सों को इसी सत्र में शुरू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। क्योंकि एकेडमिक काउंसिल का प्रमुख कुलपति होता है, ऐसे में उनसे गुजारिश की जाएगी कि वह जल्द एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुलाएं या फिर अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर इन कोर्सों को शुरू करने की अनुमति दें।

फिलहाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के यह एडऑन कोर्स शुरू करने के पक्ष में खुद कुलपति डॉ. एसबी निमसे भी हैं। इधर मनोविज्ञान विभाग में बीए का पाठ्यक्रम अगले शैक्षिक सत्र से बदला जाएगा।


इसमें कुछ नए पाठ जोड़े जाएंगे और पुराने पाठों को हटाया जाएगा। फैकल्टी बोर्ड की यह बैठक डीन फैकल्टी ऑफ आर्ट्स प्रो. रश्मि पांडेय की अध्यक्षता में हुई।

यह नए कोर्स शुरू होंगे

-सर्टिफिकेट कोर्स ऑफ जर्नालिज्म इन इंग्लिश
-सर्टिफिकेट कोर्स इन प्रोफेशियंसी इन इंग्लिश लैंग्वेज
-सर्टिफिकेट कोर्स ऑफ प्रोफेशियंसी इन प्रोफेशनल कम्युनिकेशन
-सर्टिफिकेट कोर्स इन सॉफ्ट स्किल एंड पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट
-सर्टिफिकेट कोर्स ऑफ क्रिएटिव राइटिंग इन इंग्लिश
-सर्टिफिकेट कोर्स इन थियेटर एंड फिल्म स्ट्डीज
-सर्टिफिकेट कोर्स इन अमेरिकन स्ट्डीज
-डिप्लोमा कोर्स इन अमेरिकन स्ट्डीज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed