{"_id":"0b4d5a1c26c5c70646285a7ac568b84a","slug":"education-officer-gives-ultimatum-for-distribution-of-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिन के भीतर नहीं बंटी स्कॉलरशिप तो...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
3 दिन के भीतर नहीं बंटी स्कॉलरशिप तो...
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 22 Jan 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के बच्चों में स्कॉलरशिप बांटने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को सलारपुर स्थित ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) में खंड शिक्षा अधिकारी करुणा शर्मा ने एक बैठक बुलाई।
विज्ञापन
जिसमें करीब 80 स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए। करुणा शर्मा ने तीन दिन के भीतर स्कॉलरशिप देने के निर्देश दिए। बैठक में प्राचार्यों से जानकारी ली गई। करुणा शर्मा ने बताया कि स्कॉलरशिप का फंड मिलने के सवाल पर बहुत कम संख्या में प्राचार्यों ने हाथ उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने सभी प्राचार्यों से एक बार फिर अपने खातों की जांच को कहा। सभी प्राचार्यों को स्कॉलरशिप के लिए पात्र बच्चों की लिस्ट और प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। प्रिंसिपल बच्चों को स्कॉलरशिप देने के बाद प्रमाण पत्र भी देंगे।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों को निर्देश दिया कि स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करें। जिला प्रशासन की ओर से स्कॉलरशिप देने के लिए 20 व 22 जनवरी की तारीख तय की गई थी, लेकिन अभी तक स्कॉलरशिप नहीं मिल पाई है।