फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   education minister says government not given job by computer teacher

कंप्यूटर टीचरों को नौकरी देने से शिक्षामंत्री का इंकार

Sun, 07 Jun 2015 08:28 AM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 08:28 AM IST
विज्ञापन
education minister says government not given job by computer teacher

पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के बाहर जनवरी माह से धरना दे रहे हरियाणा के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर टीचरों के लिए शनिवार का दिन बेनतीजा भागदौड़ वाला रहा।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में समायोजित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित कंप्यूटर टीचर सुबह से शाम तक कभी शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास, कभी सीएम के ओएसडी के आवास तो कभी हरियाणा सचिवालय के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन


आखिरकार शाम को शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई छोटी मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री ने साफ कह दिया कि सरकार कंप्यूटर टीचरों को नौकरी पर नहीं रखेगी। सरकार की ओर से नई भर्ती ही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई कानूनी रास्ता निकल सकता हो तो कंप्यूटर टीचर जाकर प्रदेश के एडवोकेट जनरल से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह 9.30 बजे कंप्यूटर टीचर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचे। उन्हें जानकारी दी कि कंप्यूटर टीचर उनसे मिलना चाहते हैं। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि...कौन से टीचर।

2622 वाले या 713 वाले। इस पर उन्हें बताया गया कि कंप्यूटर टीचर ही मिलने आए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके लिए 70 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं और कुछ नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कंप्यूटर टीचरों से बात करने से इंकार कर दिया तो उनके आवास के बाहर ही टीचरों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। इस पर शर्मा ने आवास के बाहर आकर टीचरों को सीएम के ओएसडी जवाहर यादव से मिलने उनके आवास पर जाने और बाद में दोपहर दो बजे सचिवालय पहुंचने को कहा।

हंगामा, नारेबाजी हुई तो ओएसडी से मिलने को कहा

education minister says government not given job by computer teacher

टीचरों का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इसके बाद ओएसडी यादव के सेक्टर-7 स्थित आवास पर पहुंचा। शिक्षकों के पक्ष को सुनने के बाद जवाहर यादव ने आश्वासन दिया अगर कानूनी रूप से समस्या का कोई हल निकल सका तो निकाला जाएगा। इसके बाद दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिलने के लिए हरियाणा सचिवालय पहुंचा, लेकिन प्रतिनिधिमंडल को सचिवालय में प्रवेश के लिए गेट पास ही मुहैया नहीं कराए गए। पुलिस ने उन्हें सचिवालय के बाहर ही रोके रखा।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने सचिवालय में मिलने से इंकार करते हुए कंप्यूटर टीचरों को फिर अपने आवास पर बुला लिया। वहीं शाम को हुई बातचीत में सरकार नए कंप्यूटर शिक्षक भर्ती करने पर अड़ी रही।

कल एडवोकेट जनरल से मिलेंगे टीचर
कंप्यूटर टीचरों ने अपने वकील के साथ सोमवार को प्रदेश के एडवोकेट जनरल से मिलने का फैसला किया है। टीचरों के प्रतिनिधि सुरेश नैन और बलराम धीमान ने बताया कि एडवोकेट जनरल के समक्ष कंप्यूटर टीचर अपनी मांग के बारे में कानूनी पक्ष रखेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि कानूनी तौर पर कंप्यूटर टीचरों की मांग पूरी तरह जायज है। अगर सरकार ने उन्हें नौकरी पर नहीं लिया तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed