{"_id":"d6db2432a4338091d72ffee4a776a46a","slug":"education-disturb-strick-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"... और स्कूल छोड़ प्रिंसिपल चले गए दावत खाने","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
... और स्कूल छोड़ प्रिंसिपल चले गए दावत खाने
दीपक शाही
Updated Wed, 27 Nov 2013 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई हो या न हो, इसकी किसी को परवाह नहीं। जिलेभर के लगभग सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रिंसिपल एक पार्टी में दावत खाने चले गए और लेक्चरर अपनी मांगें पूरी कराने के लिए हड़ताल पर। मजबूरन विद्यार्थी या तो क्लास रूम में बैठे रहे या फिर बैरंग लौट गए।
सुबह साढे़ आठ बजे तक विद्यार्थी अपने क्लास रूम में बैठ गए थे, लेकिन लेक्चरर की कुर्सी खाली थी, क्योंकि वे तो स्कूल के बाहर प्रदर्शन में मशगूल थे।
वहीं, प्रिंसिपल दावत खाने के लिए रेड बिशप चले गए। शिक्षा विभाग में एक अधिकारी के प्रमोशन की खुशी में यहां पार्टी आयोजित की गई थी और उसमें सभी प्रिंसिपल आमंत्रित थे।
सुबह 10 से दोपहर बाद साढ़े चार बजे तक पार्टी चलती रही। कई स्कूलों में बच्चों को छुट्टी के समय तक घेरकर रखा गया था और जैसे ही छुट्टी का समय हुआ, सभी विद्यार्थियों को जाने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
स्कूल के विद्यार्थियों का कहना था कि उन्हें हड़ताल के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।
कुछ शिक्षक कापियों की मार्किं ग करने गए
कई स्कूलों के प्रिंसिपलों ने बताया कि प्लस वन और प्लस टू के अलावा अन्य कक्षाओं के छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षक मौजूद नहीं है। बुधवार से हाई स्कूल के कापियों की मार्किंग शुरू की जा रही है। इससे दिक्कतें आ रही हैं।
सुबह साढ़े आठ बजे से क्लास का समय है, लेकिन क्लास लेने के लिए कोई प्राध्यापक नहीं आए।
- अभिषेक, छात्र, मेजर संदीप सागर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पंचकूला
आज एक भी क्लास अटेंड करने शिक्षक नहीं आए। सुबह से ही सारी घंटी खाली जा रही है। इससे अच्छा तो हमलोग घर पर रहकर पढ़ाई कर लेते।
अभिनेंद्र, छात्र, मेजर संदीप सागर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पंचकूला
सुबह स्कूल आने के बाद पता चला कि प्रध्यापक हड़ताल पर हैं।
जीव, छात्र, मेजर संदीप सागर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पंचकूला