{"_id":"def811ec4d0b45174cce4b6a59549a33","slug":"education-department-inspected-school-of-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा एडमिशन के नाम पर स्कूलों में हो रही लूट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दोबारा एडमिशन के नाम पर स्कूलों में हो रही लूट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Jul 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में स्कूलों की मनमानी पर ऑल उत्तराखंड पैरेट्स एसोसिएशन की बाल अधिकारी संरक्षण आयोग को की गई शिकायत पर शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने शुक्रवार को बसंत विहार स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के खिलाफ जांच में पाया कि छात्रों से दोबारा प्रवेश के नाम पर फीस ली जा रही है। स्कूल में पीटीए का गठन भी नियमानुसार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने कहा स्कूल के निरीक्षण के बाद प्रधानाचार्य व प्रबंधक को निर्देशित किया गया है कि नियम के तहत पीटीए का गठन किया जाए और फिर से प्रवेश के नाम पर छात्रों से फीस न ली जाए। सीईओ ने कहा कि तीन सप्ताह के भीतर निर्देश का पालन न हुआ तो स्कूल की मान्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अंबावती दून वैली इंटर कॉलेज पंडितवाड़ी के निरीक्षण में शिक्षिकाएं स्टाफ रूम में बैठी मिलीं। दून मॉडर्न हाईस्कूल तुंतोवाला प्रबंधन को विद्यालय में की गई समस्त नियुक्तियों से संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में विद्यालय में पंजीकृत छात्र संख्या से कम छात्र मिलने पर प्रधानाध्यापक का जवाब तलब किया गया।
शिक्षा सचिव से मिला प्रतिनिधिमंडल
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव से मिलकर विभाग में त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
शिक्षा सचिव से मिली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कल्पना बिष्ट ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक इसका ड्राफ्ट भी तैयार नहीं हो पाया है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संयुक्त मंत्री सतीश घिल्डियाल, उमेश चौहान, उदयपाल सिंह नेगी आदि शामिल थे।