फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   EC decision on teachers recruitment in hp university.

पढ़िए, हिमाचल में शिक्षक भर्ती से जुड़ी ये अहम खबर

Tue, 01 Sep 2015 08:43 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
EC decision on teachers recruitment in hp university.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में दो सौ शिक्षकों का भर्ती अभियान छह महीने और बढ़ गया है। एचपीयू ने 8 सितंबर 2014 को आवेदन आमंत्रित किए थे। पदों को भरने के लिए एक साल की अवधि तय की। सात सितंबर 2015 को यह अवधि समाप्त होने वाली थी।

विज्ञापन


लिहाजा, सोमवार को कार्यकारी परिषद की विशेष बैठक हुई, जिसमें भर्ती प्रक्रिया अवधि को छह महीने और बढ़ा दिया गया। परिषद के इस फैसले से करीब चार हजार आवेदकों को राहत मिली है। इन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


परिषद की यह बैठक कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान, ईसी सदस्य एवं पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. एसएस कौशल, प्रो. पीएन बंसल और ईसी सदस्य देवी राम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1981 में भी बढ़ाई थी अवधि

EC decision on teachers recruitment in hp university.

ईसी ने 1981 में कुलपति प्रो. एलसी सिन्हा के कार्यकाल के दौरान भी इसी तरह से विज्ञापित पदों की प्रचालन अवधि (पद भरने की अवधि) को एक वर्ष बढ़ाया था। इसी को आधार बनाते हुए वर्तमान कार्यकारी परिषद ने पिछले वर्ष सितंबर में विज्ञापित किए पदों की प्रचालन अवधि को छह माह बढ़ाने का फैसला लिया है।

हालांकि विश्वविद्यालय के आर्डिनेंस में इसका कोई प्रावधान नहीं है। ईसी के इस ताजा फैसले से अब उन सभी आवेदकों ने राहत ली है जिन्होंने पहले आवेदन कर रखा है। उन्हें अब फिर से आवेदन नहीं करना होगा। ईसी की बैठक में कुछ और मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed