फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   EC and court election in hpu.

HPU: ईसी, कोर्ट चुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप

Fri, 13 Feb 2015 09:29 AM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
EC and court election in hpu.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद और विवि कोर्ट सदस्य के चुनाव में सर्व कर्मचारी संघ (भाजपा समर्थित) उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है। कार्यकारी परिषद के लिए इस संघ के उम्मीदवार देवीराम वर्मा ने 260 मत लेकर जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस समर्थित विवि कर्मचारी कल्याण संघ के हितेश्वर ठाकुर को 53 मतों से मात दी। वहीं विवि कोर्ट सदस्य के लिए इसी संघ के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने 326 मतों के साथ विरोधी विवि कर्मचारी कल्याण संघ के उम्मीदवार राजेश ठाकुर को 136 मतों से पछाड़ कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


वीरवार को सुबह 11 से दोपहर बाद 4 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में 77.75 फीसदी मतदान हुआ।

कुल 664 मतदाताओं ने डाले वोट

EC and court election in hpu.

इसमें कुल 854 मतदाताओं में से 664 ने मत का प्रयोग किया। इसमें 10 मत अयोग्य घोषित किए गए। विवि के कुलसचिव और ईसी कोर्र्ट के चुनाव के रिटर्निंग आफिसर प्रो. मोहन झारटा ने दोनों पदों पर विजयी रहे उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वे प्रभावी ढंग से ईसी और कोर्ट में कर्मचारियों के पक्ष को रखेंगे और विवि के विकास में हर तरह से सहयोग करेंगे। कहा कि चुनावी शेडयूल के मुताबिक मतदान से लेकर परिणाम घोषित करने तक की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करवाया है। इसके लिए उन्होंने सभी कर्मचारियों का आभार जताया।

बजट सौ करोड़ कराना प्राथमिकता : वर्मा

EC and court election in hpu.

एचपीयू कार्यकारी परिषद को चुने गए सदस्य देवीराम वर्मा ने सभी कर्मचारियों का आभार जताया है। कहा कि विवि के बजट को प्रदेश सरकार से सौ करोड़ करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विवि कर्मचारियों को सचिवालय भत्ता दिलाना, रिक्त पदों को भरवाना, लैब स्टाफ को पंजाब यूनिवर्सिटी की तर्ज पर पे स्केल दिलाने के साथ कर्मचारियों के सभी मामलों को वे ईसी के माध्यम से उठाएंगे।

विवि प्रशासन के रवैये से मिली हार : हितेश्वर

विवि में उनकी हार का कारण विवि प्रशासन का हठधर्मी रवैया रहा। विवि कर्मचारी कल्याण संघ ने हर वर्ग के कर्मचारियों की मांग को प्रशासन, सरकार तक पहुंचाने का काम बखूबी निभाया, शिकायत निवारण समितियों का गठन भी हुआ।

समितियों की सिफारिशों पर प्रशासन ने फैसला लेने में जानबूझ कर देरी की। इसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने विवि कर्मचारी समुदाय का समर्थन और मतदान करने के लिए आभार जताते हुए कहा कि सत्ता में और सत्ता से बाहर रहकर भी कल्याण संघ कर्मचारी हित की लड़ाई जारी रखेगा।

विज्ञापन

कार्यकारी परिषद में किसे पड़े कितने वोट

EC and court election in hpu.

उम्मीदवार का नाम====संघ============मत मिले
देवी राम वर्मा=========विवि सर्व कर्मचारी संघ==260
हितेशवर ठाकुर========विवि कर्मचारी कल्याण संघ==207
नरेश कुमार शर्मा=======विवि कर्मचारी एकता मंच==152
बालक राम===========आजाद============30
तिलकराज गर्ग========आजाद============5
कुल मत====854, मत पड़े====664, अयोग्य घोषित==10
कोर्ट सदस्य पद
उम्मीदवार का नाम===========संघ======मत मिले
कुलदीप कुमार==============विवि सर्व कर्मचारी संघ===326
राजेश ठाकुर===============विवि कर्मचारी कल्याण संघ==190
बिरमा चौहान==============विवि कर्मचारी एकता मंच===139
(कुल मत 854, मत पड़े 664, अयोग्य घोषित 9)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed