{"_id":"9ef8a7678317414538b0e19045d794e1","slug":"each-deprtment-give-information-from-brochure","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU: ब्रोशर से जानकारी देगा का हर विभाग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
LU: ब्रोशर से जानकारी देगा का हर विभाग
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 22 Jan 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय का हर विभाग अपनी जानकारियां विशेष रूप से तैयार ब्रोशर के जरिए देगा।
विज्ञापन
यह निर्देश मंगलवार को लविवि में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) टीम के दौरे को लेकर आयोजित बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को दिए गए।
नैक टीम के सामने विभाग की सारी विशेषताओं को रखने के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार करने का निर्देश पहले ही जारी किया जा चुका है।
छह विभागों को छोड़कर बाकी टीमों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कुलपति को उपलब्ध करा दिया है। बचे छह विभागों के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन इंटरनल क्वालिटी एंश्योरेंस सेल के समन्वयक डॉ. राजीव मनोहर तैयार करेंगे।
एलयू को ए ग्रेड दिलाने के संकल्प के साथ सभी विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों की बैठक प्रति कुलपति प्रो. एके सेनगुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभागाध्यक्षों को तैयारियां जल्द पूरी करने को कहा गया।
विज्ञापन
विभागों में हो रहे पब्लिकेशन को विशेष रूप से प्रेजेंट करने को कहा गया। साथ ही साफ-सफाई के निर्देश सभी हेड को दिए गए। नैक की टीम विभागों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विभागों को ब्रोशर छपवाने के लिए कहा गया है। ब्रोशर में विभाग की सारी विशेषताओं को शामिल करना होगा। समय की कमी के चलते नैक टीम का सभी विभागों में पहुंच पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में ब्रोशर से विभाग की विशेषताओं को कम समय में दिखाया जा सकेगा।