फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E-Roll No System in Punjab University

पीयू में प्रैक्टिकल देने हैं तो यहां से मिलेगा रोल नम्बर

Wed, 12 Feb 2014 10:52 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
E-Roll No System in Punjab University
पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड कालेज में अप्रैल 2014 से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के रोल नंबर के लिए सैकड़ों विद्यार्थियों को अब चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


पीयू के एग्जामिनेशन विभाग ने 2014 में ई-एडमिट कार्ड (रोल नंबर) ऑनलाइन जारी करने की पहले ही घोषणा कर दी है, लेकिन इस सिस्टम को ओर भी अपग्रेड कर दिया गया है। करीब एक लाख अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थियों को पहली बार 8 मार्च से होने जा रही प्रैक्टिकल परीक्षाओं से पहले ही यूनिवर्सिटी के रोल नंबर जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


अभी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले कालेज रोल नबर से ली जाती थी और फिर यूनिवर्सिटी रोल नंबर आने पर शिक्षकों को दोबारा से मार्क्स लिस्ट तैयार करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार 8 मार्च से प्रैक्टिकल परीक्षाओं से पहले ही पीयू सीओई विभाग 5 मार्च को ऑनलाइन रोल नंबर जारी कर देगा। विद्यार्थी पीयू वेबसाइट से रोल नंबर नोट कर प्रैक्टिकल एग्जाम में उन्हें प्रयोग कर सकेंगे।  
 
पीयू से परीक्षा देने वालों के लिए जरूरी जानकारी
5 मार्च - पीयू वेबसाइट से रोल नंबर नोट किया जा सकता है।
8 मार्च -पीयू और एफिलिएटेड कालेज में अंडर ग्रेजुएट कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी
16 मार्च -ऑन लाइन एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाला जा सकेगा।
22 मार्च -ऑन लाइन रोल नंबर नहीं मिलने पर पीयू प्रशासनिक विभाग से डुप्लीकेट रोल नंबर जारी किए जाएंगे।
 
15 दिन पहले घोषित होंगे पीयू के रिजल्ट
देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी की रैंकिंग पाने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी अब रिजल्ट रिकार्ड समय में घोषित करने का नया रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। सीओई ने माना कि 2014 अप्रैल में होने वाली सभी अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं का रिजल्ट पिछले साल घोषित रिजल्ट से 15 दिन पहले जारी करने की तैयारी कर रहा है।

प्रो.परविंदर के अनुसार 2013 में अंडर ग्रेजुएट स्तर का आखिरी रिजल्ट बीए और बीएससी प्रथम वर्ष का रिजल्ट 2 जुलाई को घोषित कर दिया था। जबकि पीयू और एफिलिएटेड कालेजों में दाखिला प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हुई थी। ऐसे में इस साल 15 से 20 जून के बीच सभी रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है।  

पीयू शुरू करेगा एग्जाम हेल्पलाइन
पीयू सीओई विभाग की ओर से आगामी वार्षिक परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों की किसी का समस्या पर कार्रवाई करने की तैयारी की है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा के दिनों में चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के सभी एफिलिएटेड कालेज विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी किसी भी दिक्कत की शिकायत के लिए हेल्पलाइन सिस्टम शुरू किया जाएगा।

पीयू की ओर से ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट  विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सुपरिंटेंडेंट स्तर के अधिकारियों की इस काम में तैनाती होगी।   

 
पहली बार पीयू अंडर ग्रेजुएट की प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले रोल नंबर जारी कर देगा। 5 मार्च के बाद वेबसाइट से विद्यार्थी रोल नंबर सिर्फ नोट कर सकेंगे। नए सिस्टम से कालेजों से प्रैक्टिकल के अंक जल्द मिल सकेंगे। विद्यार्थियों को इससे काफी लाभ मिलेगा।
प्रो.परविंदर सिंह (कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पीयू) 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed