अब परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया होगी स्टूडेंट फ्रैंडली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी कक्षाओं में एडमिशन और परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाया जा रहा है। रूसा में यूजी कक्षाओं में लागू सीबीसीएस के ई-शिक्षा परीक्षा सॉफ्टवेयर को और सरल बनाया जाएगा।
इसमें प्रवेश फार्म तथा परीक्षा फार्म भरने और अवार्ड आने तक की प्रक्रिया में बार- बार की जाने वाली एंट्री को कम करने के लिए एडमिशन फार्म को परीक्षा फार्म से लिंक किया जाएगा।
एचपीयू कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में रूसा को लागू करने के बाद प्रवेश से लेकर परीक्षाओं के अवार्ड आने और परिणाम तैयार करने तक की प्रक्रिया में उजागर हो रही गलतियों को सुधारने का दावा कर रहा है।
एक बार ही आवश्यक सूचनाएं एंटर करने की जरूरत
विश्वविद्यालय की परीक्षा विंग अपने कंप्यूटर कंसलटेंट की मदद से यूजी कक्षाओं के छात्रों के मानसिक स्तर और उनकी परेशानियों को देखते हुए पूरी प्रक्रिया का सरलीकरण करने जा रहा है। इसका कार्य इन दिनों चल रहा है।
विवि की मानें तो इसमें कॉलेज में प्रथम सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र को एक बार ही आवश्यक सूचनाएं एंटर करने की जरूरत होगी।
इसमें मेजर, माइनर विषयों के साथ ही विवि अगले सत्रों में विषयों में होने वाले बदलाव से संबंधित पुख्ता जानकारी ऑप्शन के रूप में देने की योजना है। ताकि दूरदराज क्षेत्र में बैठा छात्र भी प्रवेश और परीक्षा फार्म आसानी से भर सके।
साइबर कैफे में नहीं खर्च होगा पैसा
इसके साथ ही छात्र को किसी भी साइबर कैफे में बार- बार जा कर पैसा भी कम खर्च करना पड़े। कॉलेजों में भी शिक्षक आसानी से फार्म और अवार्ड आदि को एंटर करने का कार्य करने में सक्षम हो सकेंगे।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि फार्म भरने की जटिल प्रक्रिया को सरल और स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने को साफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे छात्र, कॉलेजों की परेशानी और साइबर कैफे का खर्च भी कम होगा।
कॉलेज में प्रवेश लेने पर अपना नाम, पता, कॉलेज, रोलनंबर, रजिस्ट्रेशन रोल नंबर जैसी आवश्यक जानकारी छात्र को अपने फार्म पर मिल जाएगी। इसके बाद छात्र सिर्फ अगले सत्र के मेजर माइनर विषयों आदि की सूचना ही भरेगा।
प्रवेश और परीक्षा फार्म के लिंक होने और फार्म भरने, अवार्ड एंट्री की प्रक्रिया सरल होने से कॉलेजों से विवि को तय समय के भीतर अवार्ड मिल सकेंगे, जिससे विवि को हर सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित करना आसान होगा।