फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-learning in kgmu

केजीएमयू में शुरू होगी ई-लर्निंग

Sun, 11 May 2014 01:20 PM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
E-learning in kgmu

केजीएमयू में ई-लर्निंग शुरू की जाएगी। मेडिकोज को लेक्चर की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने के लिए सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। ये सभी लेक्चर छात्र केजीएमयू की इंट्रानेट साइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


प्रो. रविकांत ने केजीएमयू में शिक्षण पद्धति के सुधार के लिए ये नई व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे छात्रों को लेक्चर में जो भी समझ नहीं आएगा। उसे वो सॉफ्ट कॉपी से पढ़कर समझ सकेंगे।
विज्ञापन


केजीएमयू में विभागाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में प्रो. रविकांत ने कहा कि लेक्चर पढ़ने के बाद छात्र अपने फीडबैक भी दे सकेंगे। लेक्चर को केजीएमयू की इंट्रानेट साइट पर लोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकोज इंट्रानेट साइट से शिक्षकों के लेक्चरों को डाउनलोड कर सकेंगे। कोई भी बाहरी मेडिकोज उस लेक्चर को कापी नहीं कर सकेगा। कुलपति ने सभी विभगाध्यक्षों से टीचिंग शेड्यूल उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

सभी शिक्षक प्रतिदिन स्वयं क्लास लेंगे। इसके लिए उन्होंने लेक्चर, टीचिंग मैटीरियल व लेक्चर का पैटर्न भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। जिससे इसमें कोई कमी पाए जाने पर उसे सुधारा भी जा सके।


छात्रों के साथ ही शिक्षकों को इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए कि वे कौन सा टॉपिक पढ़ाने वाले हैं। उन्होंने शिक्षा के लिए आने वाले मेडिकल छात्रों को दी जाने वाली टीचिंग व ट्रेनिंग प्रोग्रामाें को गुणवत्तापरक बनाने व उनमें सुधार करने की बात कही है।

सीएमएस प्रो. एससी तिवारी ने बताया कि संस्थान के मेडिकोज को दी जाने वाली टीचिंग व ट्रेनिंग प्रोग्रामों को गुणवत्तापरक बनाने के लिए बैठक बुलायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed