{"_id":"8e48826eb3b32da0f457e4a8ec736e2d","slug":"e-content-for-politechnique-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक छात्रों को मिलेगी ई-कंटेंट की सुविधा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पॉलीटेक्निक छात्रों को मिलेगी ई-कंटेंट की सुविधा
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 Sep 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी व सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्रों को अब कोर्स की किताबों पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, अगर किसी कारणवश उनकी क्लास छूट जाती है, तो उन्हें उस पीरियड का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन मिल जाएगा।
इसके लिए प्राविधिक शिक्षा निदेशालय छात्रों को जनवरी से ई-कंटेंट की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है। शासन को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है।
मंजूरी मिलते ही छात्रों को ई-कंटेंट की सुविधा देने के लिए वेबसाइट बनाकर उस पर पूरी जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
प्रदेश में मौजूदा समय 99 राजकीय, 19 अनुदानित व 307 निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में 1,24,735 सीटें हैं। डिप्लोमा इंजीनियरिंग हाईस्कूल के बाद होता है।
इसलिए इसमें ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्रों की संख्या अधिक होती है। राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है।
इसलिए प्राविधिक शिक्षा निदेशालय चाहता है कि पॉलीटेक्निक में दाखिला लेने वाले छात्रों को ऑनलाइन ई-कंटेंट की सुविधा उपलब्ध करा दी जाए।
क्या है ई-कंटेंट
ई-कंटेंट में छात्रों को अपने कोर्स के संबंधी में पूरी जानकारी मिलेगी। ट्रेडवार किताबों का पूरा प्रारूप ई-कंटेंट पर अपलोड किया जाएगा।
इसके अलावा जिलेवार पॉलीटेक्निक संस्थानों का ब्यौरा होगा। शिक्षक रोजाना क्लास में जो कुछ पढ़ाएंगे, उसे भी अपलोड किया जाएगा।
इसे देखने के लिए छात्रों को अपने पॉलीटेक्निक संस्थान और संबंधित शिक्षक के नाम पर जाकर क्लिक करना होगा। इसके बाद उस शिक्षक ने जितनी भी कक्षाएं ली हैं, उसका पूरा ब्यौरा मिल जाएगा।
छात्र चाहे तो उसका प्रिंट भी ले सकेगा।