फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU polls today, one hundred thirty-five thousand students Voters

डूसू चुनाव आज, एक लाख पैंतीस हजार छात्र हैं मतदाता

Thu, 10 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
DUSU polls today, one hundred thirty-five thousand students Voters

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव के लिए जी-जान से जुटे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को किया जाएगा। मतदान सुबह 8:30 से शुरू होकर 12:30 बजे तक चलेगा। जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान शाम 3 से 7 बजे तक होगा। डीयू प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस के साथ मिलकर कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डूसू चुनाव में इस साल कुल 35 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, सचिव के लिए 10 और सह सचिव पद के लिए 8 उम्मीदवार शामिल हैं। डूसू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डीएस रावत ने बताया कि शुक्रवार को डीयू के लगभग 1.35 लाख छात्र-छात्राएं उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


कुल 50 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें 42 कॉलेजों में व 8 विभागों में होंगे। कुल 700 ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद सभी मशीनें सील कर दी जाएंगी। मतगणना शनिवार सुबह 8:30 से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव शांतिपूर्वक  कराने के लिए सभी कॉलेजों के मतदान केंद्रों पर पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक टीमों की रहेगी चुनाव पर नजर

डूसू चुनाव के लिए कैंपस व पोलिंग बूथों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन वीडियोग्राफी भी कराएगा। चुनाव में अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने विशेष पर्यवेक्षक बनाए हैं। यह पर्र्यवेक्षक कॉलेज-कॉलेज जाकर विशेष निगरानी रखेंगे। प्रशासन ने 20 से ऊपर पर्यवेक्षकों की टीम बनाई है।


उम्मीदवारों ने दिया जवाब, ग्रीवांस सेल को भेजा जाएगा

एनएसयूआई, एबीवीपी, सीवाईएसएस के उम्मीदवारों समेत कुल 16 उम्मीदवारों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किया गया था। उम्मीदवारों ने इनका जवाब प्रशासन को दे दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डीएस रावत ने बताया कि सबने यही जवाब दिया है कि हमने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। अब उनके जवाबों को ग्रीवांस सेल के पास भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed