{"_id":"ef599c229b67047a990490da52eb7c57","slug":"dusu-elections-four-positions-total-167-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव : चारों पदों पर कुल 167 नामांकन दाखिल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डूसू चुनाव : चारों पदों पर कुल 167 नामांकन दाखिल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। डूसू के चारों पदों के लिए इस साल कुल 167 नामांकन दाखिल हुए। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 43 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 40 नामांकन दाखिल हुए हैं। सबसे ज्यादा 45 नामांकन सचिव पद के लिए दाखिल किए गए हैं। सहसचिव पद के लिए कुल 39 नामांकन हुए हैं। वहीं इनकेअलावा 12 छात्रों के नामांकन रद्द भी किए गए हैं।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने वाले छात्र-छात्राओं को चुनाव लड़ने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे तक बैंक ड्राफ्ट के रुप में जमानत राशि डूसू कोषाध्यक्ष के नाम प्रशासन को जमा कराना होगी। उम्मीदवार चार सितंबर तक नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापस लिए जाने के बाद चार सितंबर को ही शाम को उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अंतिम दिन बुधवार को लगभग सभी छात्र संगठनों ने अपने प्रमुख छात्रनेताओं के नामांकन पर्चे दाखिल करवाए। सभी संगठनों के छात्र नेताओं ने एक से अधिक पदों के लिए नामांकन कराया। डूसू मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो डी.एस रावत ने बताया कि जिन 12 के नामांकन रद्द किए गए उनमें अध्यक्ष पद के लिए एक, उपाध्यक्ष के तीन, सहसचिव पद के पांच, व सचिव पद के लिए तीन नामांकन शामिल हैं।
विज्ञापन
एबीवीपी व एनएसयूआई दोनों ही संगठनों ने चारों पदों के लिए 6 से 7 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कराए जाने का दावा किया है। एबीवीपी के 6 उम्मीदवारों ने डूसू के चार पदों के लिए पर्चे दाखिल करे। सन्नी डेढ़ा, निखिल यादव, छत्रपाल यादव, तन्वी मनचंदा, सतेन्द्र अवाना, अंजलि राणा के नाम शामिल हैं।
जबकि एनएसयूआई ने 9 उम्मीदवारों का नामांकन कराया जिनमें अमित सेहरावत, अमित चौधरी, दीपक चौधरी, प्रदीप विजयरन, दुष्यंत सेजवाल, मोहित गरड़, व प्रेरणा सिंह, आरती कुमारी व सपना शर्मा का नाम शामिल है। वहीं सीवाईएसएस ने भी अपने चारों उम्मीदवारों कुलदीप बिधूड़ी, हिंतांशी चौहान, राहुल राज आर्यन, गरिमा राणा का नामांकन कराया। वहीं आइसा ने चारों पदों के लिए चार उम्मीदवारों का नामांकन कराते ही पैनल भी घोषित कर दिया। वहीं अन्य संगठन नाम वापस लिए जाने के बाद अपने पैनल घोषित करेंगे।