फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU election survey itself resembled further in competition

डूसू चुनाव: सर्वे से खुद को आगे बताने की मची है होड़

Tue, 01 Sep 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Sep 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
DUSU election survey itself resembled further in competition

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उसके साथ ही छात्र संगठनों ने सर्वे के पोस्टरों व होर्डिंग के माध्यम से अपने-अपने जीत के दावे शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


हर संगठन सर्वे में अपने को आगे बता रहा है। मालूम हो कि सर्वे की शुरुआत सीवाईएसएस ने की थी, जिसने बीते सप्ताह के सर्वे के माध्यम से डूसू चुनावों में जीत का दावा किया था।

विज्ञापन


अब उसी कड़ी में एनएसयूआई और एबीवीपी के पोस्टर भी सामने आ रहे हैं। जिनमें उन्होंने चुनाव में विजयी परचम लहराने का दावा किया है। सीवीईएसएस के सर्वे में का दावा है कि वह छात्रों की पहली पसंद बन कर उभर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवाईएसएस के पक्ष में 45 फीसदी, एबीवीपी को 39 फीसदी व एनएसयूआई को महज नौ फीसदी छात्रों ने पसंद किया है। वहीं कैंपस में एक पोस्टर में एनएसयूआई को बढ़त दिखाई गई है।


एनएसयूआई को 45 फीसदी, एबीवीपी को 34, आइसा को 12 फीसदी वोट पड़ने का दावा किया गया है। एनएसयूआई के इस सर्वे में सीवाईएसएस को अन्य में रखकर उन्हें 9 फीसदी वोट ही मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं एबीवीपी के पोस्टर के मुताबिक एबीवीपी को 52 फीसदी, एनएसयूआई को 31, आइसा को 10 फीसदी व सीवाइएसएस को 7 फीसदी वोट प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed