फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU election: parties selecting names of candidates

DU: ABVP के नाम तय, NSUI की तलाश जारी

Sat, 23 Aug 2014 11:41 AM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
DUSU election: parties selecting names of candidates

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में चेहरों के चयन का खेल शुरू हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तो अपने नौ उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, लेकिन एनएसयूआई ग्लैमर और योग्य प्रत्याशी उतारने के फेर में है। हर साल की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच होगा।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनाव को लेकर माहौल तो गरमा गया है, लेकिन प्रचार के अलावा कोई भी संगठन अपने प्रत्याशियों के चेहरों को सामने लाने को तैयार नहीं है। हालांकि एबीवीपी ने अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री रोहित चहल ने बताया कि चयन समिति ने नौ प्रत्याशियों के नाम चयनित किए हैं।
विज्ञापन

अ‌ध‌िक दावेदारों के चलते NSUI में असमंजस!

DUSU election: parties selecting names of candidates

एबीवीपी ने ‌ज‌िन उम्मीदवारों का चयन ‌क‌िया है उनमें प्रवेश मलिक, आशुतोष माथुर, रोहित राणा, मोहित नागर, सतेंद्र चौधरी, अरुण तंवर, सन्नी डेढ़ा, कनिका शेखावत, भावना राणा के नाम शामिल हैं। चहल ने कहा कि इनमें से अभी 6 और फिर 5 नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

इनका तीन अगस्त को पर्चा भरवाया जाएगा। नामांकन से पहले नामों का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल संगठन की ओर से प्रचार जोरों पर है और संभावित प्रत्याशियों को कॉलेज प्रचार के लिए भेजा जा रहा है।

वहीं, एनएसयूआई में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बैठकों का दौर जारी है। एनएसयूआई के दावेदार तो बहुत हैं, लेकिन संगठन उनके नामों को तय नहीं कर पा रहा है। प्रदेश कार्यालय तक संभावित उम्मीदवार टिकट पाने के लिए जोर लगा रहे हैं।

एनएसयूआई प्रवक्ता संजय पोद्दार ने बताया कि योग्य प्रत्याशियों की तलाश की जा रही है। चयन प्रक्रिया फिलहाल जारी है, इसलिए नाम सामने आने में एक सप्ताह तक का समय और लग सकता है।

उन्होंने बताया कि चुनावी रणनीति के तहत शनिवार को एनएसयूआई एल्युमिनी चाय पार्टी बैठक होगी। पुराने एल्युमिनी के अनुभवों का लाभ लेकर तैयारी को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed