{"_id":"9553d7e2060c38787b140218fe760054","slug":"dusu-election-battle-will-be-between-the-35-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव में 35 उम्मीदवारों के बीच होगी जंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डूसू चुनाव में 35 उम्मीदवारों के बीच होगी जंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन वापस लिए जाने के बाद शुक्रवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। नाम वापस लिए जाने के बाद 167 में से अब केवल 35 उम्मीदवार ही मैदान में हैं।
विज्ञापन
इनमें अध्यक्ष पद के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा सचिव पद के लिए 10 उम्मीदवार शामिल हैं। जबकि सहसचिव पद पर 8 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। सभी उम्मीदवारों ने 11 सितंबर को होने वाले डूसू चुनाव के लिए शुक्रवार से ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि डूसू चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नामांकन वापस लिए जाने का अंतिम दिन था। बुधवार को डूसू चुनाव के लिए कुल 144 नामांकन दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन
इनमें अध्यक्ष पद के लिए 43, उपाध्यक्ष पद के लिए 40, सचिव पद के लिए 45 और सह सचिव पद के लिए 39 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। नाम वापसी के बाद अब केवल 35 उम्मीदवार मैदान में हैं।
डीयू प्रशासन पहले ही आचार संहिता के सख्ती से पालन किए जाने की बात कह चुका है। उम्मीदवारों पर निगरानी रखने के लिए कैंपस में वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। अगर किसी भी उम्मीदवार ने आचार संहिता का उल्लंघन किया तो प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।