{"_id":"3414e112fde472cbdd64fd9dcf5955ee","slug":"during-garhwal-university-exam-answer-copy-finished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि: परीक्षा जारी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाएं खत्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गढ़वाल विवि: परीक्षा जारी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाएं खत्म
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 May 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेमेस्टर एग्जाम सोमवार को संकट में आ सकते हैं। दरअसल, देहरादून के कई केंद्रों पर विवि की उत्तर पुस्तिकाएं खत्म हो गई हैं।
विज्ञापन
शनिवार को दिनभर विवि से इस बाबत संपर्क करने का प्रयास हुआ लेकिन इंतजाम नहीं हो पाया। अब कालेजों को भी इस बात की चिंता है कि बिना उत्तर पुस्तिका सोमवार को परीक्षा कैसे होगी। इन दिनों गढ़वाल विवि के सेमेस्टर एग्जाम चल रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार से एग्रीकल्चर, बायोटेक सहित कई और कोर्स की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। लेकिन एसजीआरआर कॉलेज सहित कई कॉलेजों में उत्तर पुस्तिकाएं नहीं हैं। एसजीआरआर कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि शनिवार को जब दून स्थित विवि के उपकेंद्र में संपर्क किया गया तो पता चला कि वहां भी उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने विवि से संपर्क किया। जिस पर आश्वासन मिला है। देखने वाली बात यह होगी कि सोमवार को होने वाली परीक्षा में नियत समय पर उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध होंगी या नहीं।
कॉलेजों को उत्तर पुस्तिकाओं के खत्म होने से पहले ही सूचित कर देना चाहिए। शनिवार को जिन जगहों से उत्तर पुस्तिकाओं की डिमांड रखी गई है, हम वहां भिजवा रहे हैं। परीक्षा में व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा।
- केडी पुरोहित, परीक्षा नियंत्रक, गढ़वाल विवि