{"_id":"84469ce2730922ff161c8a6ae6cf3cfa","slug":"du-vc-falls-into-new-controversy-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू कुलपति पर फिर लगा आरोप","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू कुलपति पर फिर लगा आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Aug 2014 06:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने डीयू कुलपति पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते श्वेतपत्र जारी किया है। इसमें कुलपति पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। कुलपति के खिलाफ विजिटर जांच की मांग भी की है। डूटा श्वेतपत्र को राष्ट्रपति (डीयू विजिटर) को भी भेजेगा।
विज्ञापन
डूटा अध्यक्ष डॉक्टर नंदिता नारायण के मुताबिक, कुलपति प्रोफेसर दिनेश सिंह समय-समय पर वित्तीय, प्रशासनिक अनियमितताओं में शामिल रहे हैं। कुलपति ने अपनी इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए डीयू एक्ट का उल्लंघन भी किया है।
विज्ञापन
प्रोफेसर सिंह ने स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति शुरू करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जबकि डीयू में शिक्षकों के 4500 पद खाली हैं। डॉक्टर नारायण के अनुसार, यदि कुलपति पद पर बने रहते हैं तो वह विश्वविद्यालय का नुकसान ही करेंगे लिहाजा उन्हें छुट्टी पर भेज दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन