{"_id":"548ea11ecd5208b2cc848d92fdbb639d","slug":"du-students-will-learn-media-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया की ABCD सीखेंगे इंजीनियरिंग के छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मीडिया की ABCD सीखेंगे इंजीनियरिंग के छात्र
रश्मि शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली युनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में स्नातक स्तर पर मीडिया की पढ़ाई होती है, लेकिन अब बीटेक आईटी और गणित के छात्र भी मीडिया की पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा सुधारों की दिशा में छात्रों को मीडिया की एबीसीडी सिखाने के लिए डीयू ने एक शॉर्ट टर्म कोर्स तैयार किया है। डीयू के क्लस्टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी) के जरिए इस सेंटर में यह कोर्स पढ़ाया जा रहा है। तीस घंटे का यह कोर्स फिलहाल वैकल्पिक है।
विज्ञापन
सीआईसी में बीटेक ह्यूमेनिटीज की को-ऑर्डिनेटर डॉक्टर सुकृता पाल सिंह ने बताया कि सीआईसी के अंतर्गत चलने वाले बीटेक-बीएससी इनोवेशन विद मैथ एंड आईटी, बीटेक ह्यूमेनिटीज और मास्टर ऑफ मैथमेटिक्स एजुकेशन की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए मीडिया का एक कोर्स शुरू किया गया है। इसे अनिवार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जो छात्र यह कोर्स करना चाहते हैं, वे दाखिला ले सकते हैं। गणित के छात्रों की कम्यूनिकेशन स्किल को सुधारने की जरूरत है, जिसमें यह कोर्स उनकी मदद करेगा। तीस घंटे के इस कोर्स में मीडिया की बेसिक जानकारी को समेटा गया है।
प्रशासन का मानना है कि इससे छात्रों के प्रजेंटेशन स्किल को बेहतर बनाया जा सकेगा। डीयू में चल रहे अन्य जर्नलिज्म कोर्स से कैसे अलग है, इस पर उन्होंने कहा कि इसमें किताबी ज्ञान से ज्यादा कर के सीखने पर जोर है।