{"_id":"00d9ddbe933f2aeeab0928f97f8e2352","slug":"du-students-deal-with-night-shelters","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के छात्रों ने रैन बसेरे को गोद लिया","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू के छात्रों ने रैन बसेरे को गोद लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
आत्मराम सनातन धर्म कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्रों ने रैन बसेरों को गोद लेने की पहल शुरू की है। सराय काले खां स्थित रैन बसेरे में पहुंचे छात्रों ने यहां रह रहे लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने ऐसे लोगों का एक डाटाबेस भी तैयार किया है जो किसी भी जगह काम करने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए छात्रों ने भारत सरकार की चलाई जा रही योजना राष्ट्रीय दक्षता विकास संगठन की सहयोगी कंपनी माउंट टैलेंट कन्सल्टिंग से करार किया है।
विज्ञापन
पढ़ें: पीएचडी एंट्रेंस में अब होगी निगेटिव मार्किंग
विज्ञापन
इस के तहत रैन बसेरे में रह रहे ऐसे लोगों की तलाश की जाएगी जो काम करना चाहते हैं। एनएसएस की छात्रा एश्वर्या नेगी ने बताया कि कंपनी से बातचीत करके ऐसा रास्ता निकाला गया है।
जिससे लोगों के लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। इस समझौते के तहत पांचवीं अथवा आठवीं तक पास लोगों की लिस्ट तैयार होगी। जिन्हें राष्ट्रीय दक्षता विकास संगठन की मदद से सिक्योरिटी गार्ड अथवा कंस्ट्रक्शन वर्कर की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
साथ ही साथ आधार कार्ड और बैंक एकाउंट बनवाने में भी मदद की जाएगी। वहीं कॉलेज के एनएसएस प्रभारी संजय सिंह बघेल ने कहा कि हम बच्चों के मन में सामाजिक सेवा के प्रति एक माहौल पैदा करना चाहते हैं।