फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student reseaches on a techer check project

चल जाएगा पता, क्लास में क्यों नहीं आए टीचर

Sun, 16 Feb 2014 11:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 16 Feb 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
DU student reseaches on a techer check project
दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षकों को कक्षाओं तक लाने के लिए एक स्टडी हो रही है। इसमें टीचरों को चेक करने की तकनीक को भी रखा गया है। छात्रों का दावा है कि स्टडी से उच्च शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में नीतियां बनाने में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


स्टडी के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, यूजीसी, विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ से भी सुझाव लिए जाएंगे। डीयू के श्यामा प्रसाद कॉलेज के दस छात्र और तीन टीचर ‘उच्च शिक्षा में शिक्षकों की अनुपस्थिति-बुराइयां और उपचार’ विषय पर स्टडी कर रहे हैं। यह स्टडी डीयू के इनोवेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
विज्ञापन


पढ़ें: DU एनुअल फेस्टः पहले ही दिन चढ़ गया रंग

इनोवेशन प्रोजेक्ट होने के कारण छात्रों को ग्रेजुएशन स्तर पर ही अनुसंधान करने का मौका मिल रहा है। स्टडी से जुड़ी बीकॉम ऑनर्स (द्वितीय वर्ष) की छात्रा आशिमा गोयल ने बताया कि इसके लिए डीयू के लगभग 20 कॉलेज, नए पुराने कोएड और महिला कॉलेज को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों से जुड़े 1000 छात्रों, 200 शिक्षकों, 20 प्रिंसिपल और 100 अभिभावकों के जरिए यह सर्वे होगा। उन्होंने बताया कि इससे प्राप्त होने वाले निष्कर्षों से यह जाना जा सकेगा कि शिक्षकों के न आने से क्या बुराइयां हो सकती हैं और इसको दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

डीयू में चल रहे ‘अंतरध्वनि’ फेस्टिवल के अंतर्गत बनाए गए इनोवेशन प्लाजा में शामिल इस प्रोजेक्ट को काफी सराहाना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed