फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student made the 54-hour record by playing piano

डीयू के छात्र ने 54 घंटे तक प्यानो बजाकर बनाया रिकॉर्ड

Mon, 16 Mar 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Mar 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
DU student made the 54-hour record by playing piano

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ाई कर रहे मृत्युंजय ने लगातार 54 घंटे प्यानो बजाकर सबको चौंका दिया है। मृत्युंजय ने लगातार इतने देर तक प्यानो बनाने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। मृत्युंजय ने जब प्यानो बजाने की शुरुआत की, उस समय गायक कैलाश खेर और क्लासिकल म्यूजिक के जाने माने चेहरे सुधांशु बहुगुणा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मृत्युंजय शर्मा एसआरसीसी में बी.कॉम तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने कॉलेज के ऑडिटोयिरम में बृहस्पतिवार (12 मार्च) की सुबह 11 बजे से प्यानो बजाने की शुरुआत की थी। उसके बाद शनिवार (14 मार्च) शाम 5 बजे तक यानी 54 घंटे तक लगातार प्यानो बजाते रहे। इस दौरान पर्यवेक्षक जरूर बदलते रहे, लेकिन प्यानो पर मृत्युंजय की उंगलियां नहीं रुकीं।
विज्ञापन


मृत्युंजय को शुरू से ही प्यानो बजाने का शौक था। वह लंबे समय से इस रिकॉर्ड के लिए तैयारी कर रहे थे। खुद सुधांशु बहुगुणा भी मृत्युंजय की इसमें मदद कर रहे थे। बताते चलें कि लिम्का बुक में पिछला रिकॉर्ड 52 घंटे कुछ मिनट का है, जिसे अब मृत्युंजय ने पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed