{"_id":"1324c3dc90eab76304127f030c583715","slug":"du-prospectus-will-not-be-free-of-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: मुफ्त में नहीं मिलेंगे कॉलेज के प्रॉस्पेक्टस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DU: मुफ्त में नहीं मिलेंगे कॉलेज के प्रॉस्पेक्टस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 04 Jun 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को प्रॉस्पेक्टस मुफ्त में नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
छात्रों को वेबसाइट से प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड करने के लिए 15 रुपये चुकाने होंगे। यह फीस बैंक में जमा होगी। हालांकि इस प्रक्रिया से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
दरअसल, इस सत्र में राजकीय कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए सभी सरकारी कॉलेजों में प्रॉस्पेक्टस नहीं मिलेंगे।
छात्रों को कौन से कॉलेज में कोर्स, फैकल्टी और सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन (विषय संयोजन) की जानकारी मिलें, इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस जारी करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डीयू दाखिलाः पहले ही दिन ब्लैक होने लगा फॉर्म
विज्ञापन
हर कॉलेज का अपना अलग प्रॉस्पेक्टस होगा। प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड करने के लिए कॉलेज की लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देनी होगी। इसके बाद ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस छात्र के नाम से चालान फीस जेनरेट हो जाएंगे।
फीस जमा करने के बाद प्रोस्पेक्टस दिए गए ई-मेल आईडी पर आ जाएगा। प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड करने की बाध्यता छात्रों को नहीं होगी। छात्र चाहेंगे तो सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ हर चरण पर उसे सभी जानकारी मिलेंगी।
ऑनलाइन दाखिले के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
ऑनलाइन दाखिले में छात्रों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए राजकीय कॉलेजों के प्रिंसिपलों और शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। छह जून को गुड़गांव के सेक्टर-14 राजकीय कॉलेज कॉलेज में गुड़गांव जोन के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही कॉलेजों से उसी वक्त राय ली जाएगी कि वेबसाइट में और क्या सुधार किया जाए? वहीं पर कॉलेज में मौजूद सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को लेकर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि उच्चतर शिक्षा विभाग ने पहले ही कॉलेजों से अपने यहां मौजूद सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की जानकारी ले ली है और इसके अपलोड करने का काम निदेशालय स्तर पर जारी है। गौरतलब है कि छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के वक्त ही सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन बताना होगा।