{"_id":"fa9d29f824e81abff123639bbde22ba1","slug":"du-prepared-in-climate-science-terminology-dictionary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में जलवायु विज्ञान पारिभाषिक कोश तैयार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू में जलवायु विज्ञान पारिभाषिक कोश तैयार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश से विदेश में जलवायु विज्ञान के बढ़ते महत्व को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग ने अपनी तरह का पहला जलवायु विज्ञान पारिभाषिक कोश को तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के सहयोग से तैयार किए गए इस कोश को अप्रैल तक रिलीज किए जाने की योजना है। इस कोश की खास विशेषता यह है कि इसमें जलवायु विज्ञान से जुड़े शब्दों के अर्थों को चार से छह लाइनों में परिभाषित भी किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 से इस कोश को तैयार करने का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. आर. बी. सिंह ने बताया कि इस कोष को लगभग तैयार कर लिया गया है। थोड़ा बहुत काम प्रिंटिंग स्तर पर ही बाकी है। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी से 22 जनवरी तक जलवायु विज्ञान परिभाषा कोश निर्माण के संबंध मेें एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें इससे जुड़े काफी पहलुओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
डॉ. सिंह के अनुसार इसमें लगभग 1700 शब्दों को परिभाषित किया गया है। इस कोष को बनाने में डीयू शिक्षकों एवं अवकाश प्राप्त शब्दकोश निर्माण अधिकारियों से भी मदद ली गई। यह शब्दावली कोश जो स्कूल, कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षकों के लिए लाभदायक होगी।
इससे लोगों को जलवायु संबंधी शब्दकोश एवं कंसेप्ट की सही जानकारी मिलेगी, साथ ही जलवायु को समझने में मदद मिलेगी। डॉक्टर सिंह ने बताया कि जलवायु विज्ञान को लेकर शब्दकोश तो हैं लेेकिन ऐसा कोई शब्दकोश नहीं जिसमें जलवायु विज्ञान से जुड़े शब्दों को परिभाषित भी किया गया हो।
दरअसल अंग्रेजी में ही लगभग हर रिसर्च होती है जिसकेकारण ज्यादातर जानकारी अंग्रेजी में उपलब्ध होती है। इसका लाभ हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले छात्रों को नहीं मिल पाता है। चूंकि इसमें दी गई परिभाषाओं को अंग्रेजी से हिंदी माध्यम में दिया गया है लिहाजा यह हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए लाभदायक होगी।