फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU polls CYSS introduced road map of promises

डीयू चुनाव: CYSS ने पेश किया वादों का रोड मैप

Mon, 07 Sep 2015 07:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Sep 2015 07:43 AM IST
विज्ञापन
DU polls CYSS introduced road map of promises

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पहली बार ताल ठोंक रही आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र विंग छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) मजबूत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर सवार है। डीटीसी व मेट्रो में फ्री पास मुहैया करवाने के साथ बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़वाने का भी सीवाईएसएस ने वायदा किया है। इसके अलावा सीवाईएसएस ने दिल्ली सरकार के कामों का भी सहारा लिया है।

विज्ञापन


सीवाईएसएस ने रविवार को नार्थ कैंपस स्थित अपने कार्यालय में डूसू चुनाव के लिये वायदों का पिटारा खोला। इस मौके पर सीवाईएसएस के चारों उम्मीदवार मौजूद थे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलदीप बिधूड़ी, उपाध्यक्ष उम्मीदवार गरिमा राणा, सचिव उम्मीदवार राहुल राज आर्यन व सहसचिव उम्मीदवार हितांशी चौहान ने दावा किया कि सीवाईएसएस के लिये डूसू चुनाव अधिकार की लड़ाई है। जीतने के बाद वह छात्रों को उनके बेहद जरूरी हक दिलवा कर रहेगी।
विज्ञापन


मेनीफेस्टो में विश्वविद्यालय व उसके कॉलेज के इर्द-गिर्द सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत करने की योजना का पूरा खाका पेश किया गया है। मेनीफेस्टो में कहा गया है कि छात्रों की सहूलियत के लिये डीटीसी में सालाना पास जारी करवाया जाएगा। साथ ही मेट्रो में भी छात्रों को पास की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवाईएसएस ने बड़ा वायदा फ्री वाईफाई के लिये भी किया है। चुनाव जीतने के तीन महीने के भीतर सभी यू-स्पेशल बसों के साथ डीयू के कैंपस, कॉलेजों व ग्रामीण क्षेत्रों में वाईफाई की सुविधा मिलेगी। दिल्ली सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed