फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU polls campaign over , now fierce competition

डीयू चुनाव: प्रचार खत्म, अब होगा कड़ा मुकाबला

Thu, 10 Sep 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Sep 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
DU polls campaign over , now fierce competition

दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनाव के लिए चल रहा प्रचार बुधवार को खत्म हो गया। सभी छात्र संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रचार का असर ऐसा रहा कि कैंपस में काफी भीड़ रही। अनहोनी की आशंका से पुलिस का भी काफी इंतजाम था। प्रचार के कारण पूरा कैंपस पोस्टर और पैंम्फलेट से पटा पड़ा था, हालांकि प्रचार खत्म होने के साथ ही संगठनों में कड़े मुकाबले की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों ने प्रचार के आखिरी दिन चैन की सांस लिए बगैर एक कैंपस से दूसरे कैंपस के बीच खूब भागदौड़ की। वहीं, संगठन पदों पर जीत का आकलन करने में जुट गए है। एबीवीपी और एनएसयूआई, सीवाईएसएस, आइसा सभी चारों पदों पर जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन संगठन अंदर-अंदर पदों पर हार जीत की गणना करने में लगे हैं।
विज्ञापन


एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सतेंद्र अवाना को एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रदीप विजयरन से टक्कर मिल रही है। वहीं, एबीवीपी अन्य तीनों सीट पर एकतरफा जीत का दावा कर रही है। एबीवीपी सूत्रों के मुताबिक पहले सचिव पद पर भी एनएसयूआई से टक्कर थी लेकिन एनएसयूआई के बागी अमित चौधरी के मैदान में डटे रहने के कारण एनएसयूआई के सचिव पद के उम्मीदवार अमित सेहरावत के वोट कटते दिख रहे हैं, जिसका फायदा सीधे तौर पर एबीवीपी की सचिव पद की उम्मीदवार अंजलि राणा को हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इस बार मुकाबला फिर से एनएसयूआई व एबीवीपी के बीच ही है। वैसे सीवाईएसएस भी अधिकांश सीटों पर जीत का दावा कर रही है, जबकि आइसा भी हार मानने को तैयार नहीं है।


वहीं एनएसयूआई भी चारों सीटों पर जीतने का दावा कर रही है लेकिन अध्यक्ष व सचिव पद पर जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। एनएसयूआई सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष उम्मीदवार प्रदीप विजयरन और सचिव पद केउम्मीदवार अमित सेहरावत दोनों की ही काफी मजबूत स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed