फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU PG admission starts to first April

डीयू में पीजी के दाखिले एक अप्रैल से

Thu, 19 Mar 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Mar 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
 DU PG admission starts to first April

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2015-16 के दाखिलों को लेकर हलचल शुरू हो गई है। यूजी (स्नातक) की दाखिला प्रक्रिया से पहले पीजी (स्नातकोत्तर) की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। पीजी के विभिन्न कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी। दाखिलों के लिए पंजीकरण केंद्रीयकृत ऑनलाइन के जरिये ही होगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन होने के कारण विभिन्न संकायों के प्रोसपेक्ट्स आवेदकों को डीयू वेबसाइट के माध्यम से मिलेंगे। आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा का दौर एक जून से 30 जून के बीच आयोजित होगा। पीजी कोर्सेज की पचास फीसदी सीटें डायरेक्ट दाखिलों के  जरिये और बाकी पचास फीसदी सीटें प्रवेश परीक्षा के आधार पर भरी जाएंगी।
विज्ञापन


साक्षात्कार की वेटेज 15 फीसदी तक ही रहेगी। सामान्य वर्ग व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क पांच सौ रुपये व अनुसूचित जाति-जनजाति व विकलांग श्रेणी के  छात्रों के लिए यह शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। अलग-अलग विभाग अपना प्रोस्पेक्ट्स जारी नहीं कर सकते। छात्र फैकल्टी के आधार पर प्रोस्पेक्ट्स को वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed