फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: PG admission starts from 1st April

डीयू: पीजी में एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा एडमीशन

Mon, 30 Mar 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Mar 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
DU: PG admission starts from 1st April

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एक अप्रैल से दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी। छात्र सभी तरह के विषयों में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

विज्ञापन


आवेदन की सुविधा 1 अप्रैल से  शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी।  इस बार डीयू के अंतर्गत आने वाले नॉन कॉलेजिएट और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्रों को भी रेग्यूलर कॉलेज से पढ़ने वाले छात्रों की ही तरह 50 सीधी सीटों पर मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


डीयू ने आवेदन करने के लिए सभी पीजी कोर्सेज के लिए एक कॉमन वेब पोर्टल तैयार किया है। इसका लिंक डीयू की वेबसाइट पर मिलेगा। पीजी की 50 फीसदी सीटों पर डीयू से पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी बची 50 फीसदी सीटों पर प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसमें पास होने वाले छात्रों का मेरिट के आधार पर दाखिला होगा। प्रवेश परीक्षा के अलावा ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी लिया जाएगा।


इस बार प्रवेश परीक्षा में शामिल आवेदकों को परीक्षा देने के 24 घंटे बाद ही प्रश्नपत्र का आंसर शीट मिलेगी। डीयू के ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के छाद्घ भी आवेदन कर सकते है।  दाखिले के वक्त उन्हें पास होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed