फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Open Learning admission starting from today, Read the whole process.

DU में ओपन लर्निंग के दाखिले शुरु, जानें प्रक्रिया

Tue, 30 Jun 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jun 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
DU Open Learning admission starting from today, Read the whole process.

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिले के दरवाजे सोमवार से खुल जाएंगे। 29 जून से एसओएल के पांच पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


सिर्फ बीए प्रोग्राम में ऑफलाइन की सुविधा मिलेगी और वह 9 जुलाई से शुरू होगा। ऑफलाइन फॉर्म के लिए डीयू ने सिर्फ आईडीबीआई बैंक से करार किया है।

छात्रों को दाखिले के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। वह सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। एसओएल में बीए ऑनर्स अंग्रेजी और राजनीति शास्त्र, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम और बीए प्रोग्राम के अंडरग्रेजुएट कोर्स चलाए जाते हैं।

विज्ञापन

17अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया

DU Open Learning admission starting from today, Read the whole process.

सभी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद भी लेट फीस 200 रुपये अधिक देकर 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।

सिर्फ बीए प्रोग्राम के लिए ऑफलाइन फॉर्म मिलेंगे। फॉर्म आईडीबीआई बैंक के अलग-अलग शाखाओं पर उपलब्ध होंगे। इसके लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाके के 31 से ज्यादा शाखाओं को नामित किया गया है।

ऑफलाइन फॉर्म सिर्फ बैंक से ही मिलेंगे। ये डीयू के नॉर्थ या साउथ कैंपस में उपलब्ध नहीं होंगे। फॉर्म जर्मा होने के बाद छात्रों को रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिये सूचना मिलेगी।

एसओएल में होते हैं ज्यादा दाखिले

DU Open Learning admission starting from today, Read the whole process.

बताते चलें कि एसओएल उन छात्रों के लिए बेहतर विकल्प है, जिनके नंबर तो कम हैं, लेकिन वे डीयू से पढ़ाई करना चाहते हैं।

इसके अलावा उनके लिए भी, जो कहीं काम के साथ पढ़ाई को भी जारी रखना चाहते हैं। यही वजह है कि एसओएल में डीयू के रेगुलर कॉलेजों से ज्यादा छात्र दाखिले लेते हैं।

क्योंकि यहां से मिलने वाली डिग्री में सिर्फ डीयू दर्ज होता है। कहीं भी रेगुलर या एसओएल का जिक्र नहीं होता है। गौरतलब है कि डीयू में रेगुलर कोर्सेज में दाखिले लगभग पूरे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed