फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: Off for girls upto 1-5%

DU: लड़कियों के लिए 1-5% तक छूट

Wed, 11 Jun 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jun 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
DU: Off for girls upto 1-5%
डीयू में दाखिले की इच्छुक छात्राओं की राह छात्रों के मुकाबले कुछ आसान रहेगी। कॉलेजों में लड़कियों को कट ऑफ में एक से पांच फीसदी तक की छूट मिलेगी।
विज्ञापन


कई कॉलेजों में यह छूट सभी कोर्स के लिए है, तो कुछ में सीमित कोर्स में ही मिलेगी। हालांकि इस बार बीते साल तक छूट देने वाले कॉलेज रियायत देने में शामिल नहीं हैं।

कट ऑफ के बाद ही इस बारे में स्थिति साफ होगी, लेकिन साउथ कैंपस कॉलेजों ने छूट देने के संबंध में अपनी स्थिति साफ कर दी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में हर साल दाखिले के समय छात्राओं को कट ऑफ में छूट मिलती है। इस तरह से अगर लड़कों के लिए कट ऑफ जहां 90 फीसदी तक रहती है तो लड़कियों को एक से पांच फीसदी रियायत के आधार पर 85 से 89 फीसदी पर ही दाखिला मिल जाता है।
विज्ञापन


हालांकि यह छूट कोर्स पर भी निर्भर करती है। इस बार कॉलेजों ने विवि प्रशासन को ज्यादा रियायत देने के लिए कहा था, लेकिन प्रस्ताव को नहीं माना गया। इस तरह से बीते साल तक कॉलेज जो छूट देते आ रहे हैं, वही छूट मिलेगी। उच्च शिक्षा में लड़कियों को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज ऐसा करते हैं। लिहाजा इस बार भी एक फीसदी से पांच फीसदी की छूट जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 du
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed