डीयूः चुनाव के दौरान महिला छात्र नेता पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ। इसी बीच डीएवी कॉलेज में गहमाहमी के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें एक महिला छात्र नेता पर भी हमला किया गया। इस दौरान भड़के छात्रों ने अपना गुस्सा कॉलेज के गेट पर उतारा और नुकसान पहुंचाया।
डूसू चुनाव में इस साल कुल 28 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए छह, सचिव के लिए आठ और सहसचिव पद के लिए सात उम्मीदवार शामिल हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डीएस रावत ने बताया कि लगभग 1,10,000 मतदाता (छात्र-छात्राएं) डूसू उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव के लिए कुल 750 मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद सभी मशीनें सील कर दी जाएंगी।
ईवीएम के इस्तेमाल में कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी कॉलेजों केचुनाव अधिकारियों और प्राचार्यों को पहले ही जानकारी दी जा चुकी है।
जेएनयू में भी जोरदार टक्कर
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में आज सुबह 9:30 बजे से मतदान, दो चरणों में प्रक्रिया चलेगी। चुनाव आयुक्त दिलीप कुमार मौर्या के मुताबिक, कैंपस में शुक्रवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 13 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें बैलेट पेपर के जरिए मतदाता वोट देंगे।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 और 2:30 से 5:30 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसमें नोटा समेत नेत्रहीन छात्रों के डिजिटल वोटिंग की सुविधा होगी। उसी दिन रात 9 बजे से मतगणना भी शुरू हो जाएगी।
छात्रसंघ के लिए आइसा के आशुतोष एबीवीपी के सौरभ, एनएसयूआई के जोगिंद्र सिंह, एसएफआई के पिंडिगा और लेफ्ट प्रोग्रेसिव एलाइंस की ओर से राहिला अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं।