{"_id":"a4b4af10e01320bc9448530bc5b6ca62","slug":"du-form-salle-in-black","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिलाः पहले ही दिन ब्लैक होने लगा फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू दाखिलाः पहले ही दिन ब्लैक होने लगा फॉर्म
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Jun 2014 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विवि की दाखिला प्रक्रिया के दौरान हर साल किताबों की दुकानों पर फॉर्म की कालाबाजारी होने की बात सामने आती है लेकिन इस बार की दाखिला प्रक्रिया के पहले दिन ही नार्थ कैंपस के नामी कॉलेज में फॉर्म की कालाबाजारी देखने को मिली।
विज्ञापन
नार्थ कैंपस के फॉर्म सेंटर श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के परिसर के अंदर मेन गेट केसामने एक लड़का समूह में 100 रुपये केफॉर्म को 200 रुपये में बेचता देखा गया। प्रिंसिपल डॉ जसविंदर सिंह के वहां पहुंचने पर वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
दौलतराम कॉलेज की भीड़ खालसा कॉलेज में पहुंच गई। जिसकेकारण खालसा कॉलेज में भी काफी भीड़ हो गई। दोपहर 12 बजे केबाद काफी भीड़ वहां हो गई। जिसकेकारण काउंटर से फॉर्म लेने में छात्रों को काफी दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
जिसका फायदा उठाते हुए कॉलेज परिसर में ही एक व्यक्ति ने अपने कुछ सार्थियों के साथ दोगुनी कीमतों पर आवेदन फॉर्म बेचना शुरू किया।
इस व्यक्ति से फॉर्म खरीदने वाली दो छात्राओं बतूल और कोमल ने बताया कि काउंटर पर इतनी भीड़ थी कि वहां लड़कियों के लिए पहुंचना मुश्किल था और काउंटर बंद होने का समय हो रहा था।
लिहाजा जब उस व्यक्ति ने उनसे फॉर्म देने की बात 200 रुपये में कही तो उन्होंने झंझट से बचते हुए उससे फॉर्म 200 रुपये में खरीद लिया। इस बात की जानकारी मिलने पर डॉ जसविंदर सिंह उस जगह पर आए लेकिन उन्हें देख वह लोग वहां से खिसक लिए।
प्रिंसिपल का कहना
डॉ जसविंदर सिंह ने कहा कि कॉलेज काउंटरों से किसी भी को पांच से ज्यादा फॉर्म नहीं दिए जा रहे हैं। अगर उतने भी फॉर्म लेकर कोई कालाबाजारी कर रहा है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज ऐसी घटनाओं को बर्दाशत नहीं करेगा।
जब उन्होंने छात्राओं से 200 रुपये फॉर्म केलिए दिए जाने की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि भीड़ के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि अगर ज्यादा कीमत देकर फॉर्म ना खरीदे और अगर कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा हो तो उसकी शिकायत करें।