फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du campus placements from 14

डीयू में खुलेंगे नौकरी के दरवाजे, 14 से कैंपस प्लेसमेंट

Thu, 08 Oct 2015 04:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Oct 2015 04:52 AM IST
विज्ञापन
du campus placements from 14

दिल्ली विश्वविद्यालय में अगले सप्ताह यूजी व पीजी स्तर केछात्रों के लिए नौकरी के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के तहत हो रहे पंजीकरण के आधार पर इस शैक्षणिक सत्र में कैंपस प्लेसमेंट का पहला दौर आगामी 14 अक्तूबर को शुरू हो रहा है। पहले एक दिवसीय प्लेसमेंट सेशन के लिए दो कंपनियां छात्रों को नौकरी की पेशकश देने के लिए पहुंच रही हैं। खास यह है कि इस सेशन में छात्रों को कंपनियां दो लाख से साढ़े पांच लाख रुपये तक केऑफर की पेशकश करेंगी।

विज्ञापन

 

सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में इस प्लेसमेंट में हिस्सा लेने का मौका सीपीसी के अंतर्गत पंजीकरण कराने वालों को ही मिलेगा। सीपीसी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक कैंपस प्लेसमेंट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अगले आदेश तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


इस पंजीकरण के आधार पर 14 अक्तूबर को पहला सेशन किया जा रहा है। जिसमें ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी पहुंच रही है जो बीकॉम फाइनल ईयर के छात्रों का चयन फाइनेंस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए करेगी। इसकेलिए कंपनी तीन लाख 20 हजार रुपये का ऑफर देगी। कंपनी की ओर से साफ कर दिया गया है कि उनकेपास 5 पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कंपनी कस्टमर मैनेजमेंट एंड कांटेक्ट सेंटर एडवाइजर केलिए छात्रों का चयन करेगी। इसकेलिए भी यूजी व पीजी छात्रों का ही चयन गुड़गांव में काम करने केलिए किया जाएगा। कंपनी में इसकेलिए 400 पद हैं। इसकेलिए छात्रों को दो लाख रुपये की पेशकश होगी। वहीं एक और कंपनी विस्तरा एयरलाइंस केबिन क्रू के लिए छात्रों का चयन करेगी।


इसके लिए कंपनी ने साफ कर दिया है कि उन्हें केवल छात्राएं ही चाहिए। इस पद केलिए कंपनी उन्हें तीन लाख से लेकर पांच लाख पचास हजार तक की पेशकश करेगी। छात्रों को प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए सीपीसी आईकार्ड को अपने प्रिंसिपल से सत्यापित कराकर पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed